अभिभाषक संघ महिदपुर द्वारा अधिवक्ता हित के लिए सौंपा गया ज्ञापन

महिदपुर अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष पल्लव मुखिया की अध्यक्षता मे अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14-02-2026 को अपराधियों के द्वारा न्यायालय जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई । उक्त संबंध में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर उक्त घटना के विरोधस्वरुप एवं एडव्होेकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ महिदपुर के समस्त सम्माननीय सदस्यगण न्यायालयीन कार्य से विरत रहे तथा एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश को संबोधित करते हुए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी महोदय (राजस्व) महिदपुर को ज्ञापन का वाचन कर सौंपा गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ महिदपुर के सचिव शंकरसिंह तोमर, व कार्यकारिणी सदस्यगण व समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभिभाषकगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अभिभाषक संघ मीडिया प्रभारी मुर्तजा बोहरा द्वारा दी गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment