इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने परिवार से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुंदन पुत्र नाथूलाल शर्मा निवासी मालवीय नगर के रूप में हुई है। कुंदन अपने घर के नीचे ही होटल का संचालन करता था। रविवार रात वह परिवार के साथ समय बिताने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह जब परिजन उसे उठाने पहुंचे तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला। सबसे पहले उसके छोटे भाई ने उसे देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
होटल संचालक ने की आत्महत्या:,सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी; मामले की जांच शुरू