इंदौर।लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है। होटल के अन्य कर्मचारियों ने युवक को कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना खालसा चौक स्थित ड्रीम पैलेस होटल की है। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सरदार बंजारा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिवनी जिले का रहने वाला था।होटल कर्मचारियों ने बताया कि देर रात कुछ ग्राहक होटल पहुंचे और काफी देर तक रिसेप्शन पर आवाज लगाते रहे, लेकिन सोनू बाहर नहीं आया। इसके बाद दूसरा कर्मचारी उसे तलाशते हुए स्टाफ के कमरे तक पहुंचा, जहां वह फंदे पर लटका मिला।
होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान: देर रात स्टाफ ने फंदे पर लटका देखा