इंदौर।इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। देपालपुर क्षेत्र के पास ग्राम धन्नड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विष्णु दुबे उर्फ बमबम पर जमीन की चौकीदारी कर रहे युवक को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।पीड़ित युवराज डाबी निवासी ग्राम मोथला ने बताया कि वह पिछले चार-पांच महीनों से ग्राम धन्नड़ स्थित एक जमीन की चौकीदारी कर रहा है। उसके अनुसार इंदौर का बदमाश विष्णु दुबे उर्फ बमबम लगातार उसे जमीन छोड़ने के लिए धमका रहा था।चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा आरोपी-युवराज के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी अपने चार-पांच साथियों के साथ लाल रंग की कार में मौके पर पहुंचा। वहां गाली-गलौज करने के बाद उसने बंदूक निकालकर उसके सीने पर तान दी और धमकाते हुए कहा कि “आज तो तुझे मार ही देता हूं।” आरोपी ने यह भी कहा कि यह जमीन वे हथिया लेंगे और बीच में आने पर जान से मार देंगे।
हिस्ट्रीशीटर ने चौकीदार पर तानी बंदूक:रिपोर्ट कराने 3 दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहा पीड़ित