हिमाचल में झील जमी, कश्मीर में पारा माइनस में:राजस्थान में पारा 4°C, MP में भोपाल सबसे ठंडा

भोपाल  \ पहाड़ों पर बर्फ है, झीलें जम गई हैं। मैदानी राज्यों में रात का पारा 15°C से नीचे पहुंच गया है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से  राजस्थान में फतेहपुर, एमपी में भोपाल सबसे ठंडा राजस्थान के फतेहपुर में सोमवार को पारा 4.6°C दर्ज हुआ। एमपी में 12.4°C के साथ भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा। दोनों राज्यों में अगले चार दिन में पारा 2 से 4°C गिर सकता है।उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी 25 मीटर से कम रही। यहां अगले हफ्ते तापमान 3 से 5°C गिर सकता है । पहाड़ों पर पारा माइनस में, हिमाचल में झील जमी  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तापमान माइनस 3.9°C और श्रीनगर में माइनस 0.4°C रहा, छह शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया।उत्तराखंड के बद्रीनाथ में तापमान माइनस 11°C और गंगोत्री में माइनस 14°C रहा। हिमाचल के चंबा में मणिमहेश झील पर 4-5 इंच बर्फ की परत जम गई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment