महाकाल मंदिर में दान की हाईटेक जांच: कैरेट मीटर मशीन से पता चलेगी सोने-चांदी की शुद्धता

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दान में मिलने वाले सोने-चांदी के आभूषणों की जांच को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब मंदिर में आने वाले बहुमूल्य आभूषणों की शुद्धता जांचने के लिए अत्याधुनिक कैरेट मीटर मशीन ‘XRF’ (एक्स-रे फ्लोरेसेंस) का उपयोग किया जाएगा। इस मशीन से दान में मिले सोने-चांदी की गुणवत्ता और कैरेट का पता कुछ ही मिनटों में लगाया जा सकेगा।
                 सीएसआर फंड से खरीदी गई 15 लाख रुपए की मशीन-महाकाल मंदिर की उप प्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति ने सीएसआर (CSR) फंड के माध्यम से करीब 15 लाख रुपए की लागत से यह अत्याधुनिक कैरेट मीटर मशीन महाराष्ट्र से मंगवाई है। मशीन मंदिर परिसर में पहुंच चुकी है और आवश्यक तैयारियां पूरी होने के बाद सोमवार से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस पहल के साथ महाकाल मंदिर देश के उन चुनिंदा मंदिरों में शामिल हो जाएगा, जहां दान में मिलने वाले बहुमूल्य आभूषणों के परीक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment