सोमवार को श्रावण की पहली सवारी:रजत पालकी में श्रद्धालुओं को भगवान चंद्रमौलेश्वर के दर्शन होंगे

उज्जैन। श्रावण भादौ मास में श्री महाकालेश्वर भगवान के नगर भ्रमण का क्रम आज से शुरू होने वाला है। सोमवार अपरांह् पहली सवारी मंदिर से निकाली जाएगी। इस दौरान पुष्प सज्जित रजत पालकी में श्रद्धालुओं को भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप के दर्शन होंगे। सवारी दर्शन के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। सवारी मार्ग पर इसके लिए तैयारियां की गई है।सोमवार अपरांह् मंदिर के सभा कक्ष में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन किया जाएगा। उसके उपरांत रजत पालकी में भगवान को सवार कर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थित किया जाएगा। नगर भ्रमण के लिए मंदिर से बाहर आने पर सशस्त्र गारद सलामी देगा। पुलिस बैंड एवं सशस्त्र गारद सवारी में शामिल रहेंगे। शिप्रा तट रामघाट पर भगवान के पूजन उपरांत सवारी परंपरागत मार्ग से गोपाल मंदिर पहुंचेगी । यहां पूजन उपरांत सवारी की शाम को मंदिर वापसी होगी। सवारी के साथ भजन,किर्तन,झांझ,डमरू मंडलियां शामिल होंगी। इस बार सवारी मार्ग चौडीकरण होने से नए स्वरूप में निखरा हुआ रहेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment