महिदपुर रोड। पिछले कुछ दिनों से सोना चांदी के भावों में लगातार आ रही गिरावट ने उन माता-पिता को भारी राहत प्रदान की है जो अपनी बेटियों के हाथ पीले करने जा रहे हैं उन्हें इन दिनों अपनी बेटी को दिये जाने वाले सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी में कम आर्थिक भार वहन करना पड़ रहा है ।
नगर में सोना चांदी का व्यवसाय करने वाले विभिन्न विक्रेताओं से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में सोने का भाव 1.80 प्रति 10 ग्राम (एक तोला) तथा चांदी का भाव 4.20 प्रति किलो थे जो इस इन दिनों कम होकर सोना प्रति 1.38 10 ग्राम एक तोला तथा चांदी के भाव,1.70 प्रति किलो रहने से जिन घरों में मांग लिक आयोजन होने जा रहे है उन परिवार के लोगों तथा रिश्तेदारों ने उत्साह पूर्वक खरीदारी की है । जो रिश्तेदार विशेष रूप से महिलाएं सिचावनी में सोने चांदी की बिछिया पायल तथा अन्य सामग्री सींचती वे भी सर्राफो के यहां पहुंच कर अपने सामर्थ्य अनुसार मनपसंद सोने चांदी की सामग्री स्वर्ण रजत दान देने के लिये खरीद रही है।