सेन्ट मार्टिन स्कूल में सांस्कृतिक शैक्षणिक एवं मेले का आयोजन के साथ मनाया बाल दिवस

बड़नगर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाने वाला बाल दिवस सेन्ट मार्टिन स्कूल में शनिवार को मनाया गया। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए इस दिन को स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक , शैक्षणिक एवं मेले का आयोजन किया गया।बाल दिवस के कार्यक्रम में  एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार, थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह परिहार एवं एसआईं ज्योति पाटीदार  अतिथि थे। स्कूल संचालक एंथोनी जॉर्ज एवं प्राचार्या जेनेट जॉर्ज ने अतिथियों का स्वागत किया एवं चाचा नेहरू की तस्वीर पर फूल माला अर्पित की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उद्बोधन में बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी और बच्चों को सुनहरे भविष्य ओर प्रगति की ओर बढ़ने के बारे में कहा। प्राचार्या जेनेट जॉर्ज द्वारा चाचा नेहरू के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। आज के बच्चों के विशेष दिन शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों के मनोरंजन हेतु ड्रामा , संगीत का आयोजन भी किया गया।बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल प्रांगण में बाल मेले का भी आयोजन किया गया जहाँ पर विभिन्न प्रकार के खाने पीने के  स्टॉल लगे हुए थे एवं मिकी माउस ओर अन्य प्रकार के मनोरंजन के साधन थे जिनका बच्चों ने लुफ्त उठाया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment