सेक्टर के धनोरा आंगनवाडी केंद्र पर पोषण पखवाडा आयोजित

सारंगपुर। महिला एवं बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर रक्षा बकोरिया के मार्गदर्शन में पोषण पखवाडा अभियान 9 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सेक्टर के धनोरा आंगनबाडी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों गर्भवती महिलाओं धात्री माताओ एवं किशोरी बलिकाओं को पोषण स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पोषण पखवाडा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को कुपोषण से मुक्त बनाना तथा विशेष रूप से बच्चों और माताओं में संतुलित आर के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम में आंगनवाडी केन्द्र में पंजीकृत बच्चों गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक भोजन साफ सफाई और स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को सवाई कल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शिविर के माध्यम से टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment