सूचीकरण कार्य समय-पूर्व पूर्ण, प्रगणक इरफान मोहम्मद सम्मानित

महिदपुर। जनगणना 2027 अंतर्गत नगर पालिका परिषद महिदपुर के शहरी क्षेत्र में मकान सूचीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है। ब्लॉक क्रमांक 36, जिसमें वार्ड क्रमांक 15 एवं बस स्टैंड क्षेत्र सम्मिलित है, का मकान सूचीकरण कार्य प्रगणक इरफान मोहम्मद द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस ब्लॉक में कुल 164 जनगणना भवन एवं 296 जनगणना मकान स्थित हैं। इरफान मोहम्मद द्वारा सतत एवं समर्पित रूप से कार्य करने पर महिदपुर का मकान सूचीकरण कार्य समय से पूर्ण करने में विशेष योगदान रहा। इस उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजा यादव द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment