सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में आग

सभी यात्री सुरक्षित निकले, कल त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की 2 बोगियों में आग लगी थी

ब्रह्मास्त्र सासाराम

सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर (ट्रेन नंबर 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी डी3 में लगी थी। इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं।

घटना के समय ट्रेन 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की लपटें दिखाई दीं।
कल यानी रविवार को त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) में आग लगी थी। आग ट्रेनएसी कोच बी-1 में आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे लगी थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment