सागर जहरीली शराब कांड के बाद उज्जैन में धरपकड़

उज्जैन। सागर में जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस ने पूरे जिले में अवैध शराब की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। 24 घंटे में पुलिस ने जिले में 405 अवैध शराब क्वार्टर के साथ 9 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुये हिरासत में लिया। कुल 37 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई कर आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस कार्रवाई में पंवासा पुलिस ने पंकज राजपूत से 67 क्वार्टर 2 बीयर केन कीमत 7 हजार 250 रूपये जप्त की। थाना चिंतामण पुलिस ने बनेसिंह पंवार से 14 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमत 1,260, बरामद की। थाना महाकाल ने अजय पाटीदार से 23 क्वार्टर, 4 बीयर कीमत 3130, थाना भैरवगढ़ ने विशाल पारेगी से 18 क्वार्टर और लाखनसिंह से 16 क्वार्टर देशी शराब, थाना बिरलाग्राम ने लक्ष्मण खिंगार से 18 क्वार्टर, गोपाल बरगुंडा से 50 क्वार्टर, अरुण निनामा से 19 क्वार्टर तथा संजय माथुर से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की। थाना बड़नगर ने पवन पंवार से 24 क्वार्टर, जितेन्द्र मईड़ा से 16 क्वार्टर, गोविन्द भील से 16 क्वार्टर और रमेश भील से 16 क्वार्टर बरामद किये। थाना घट्टिया पुलिस ने जितेन्द्र राय से 18 क्वार्टर, जितेन्द्र गुर्जर से 20 क्वार्टर, ईश्वरसिंह उर्फ शेरसिंह राजपूत से 23 क्वार्टर, थाना महिदपुर रोड ने भैरूलाल मकवाना एवं जगदीश परमार के कब्जे से अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। माकडोन पुलिस द्वारा ग्राम पाट में श्याम सिंह को अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा। थाना राघवी ने  बहादुरसिंह के कब्जे से 22 क्वार्टर, थाना झारडा पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों से क्रमश: 21 क्वार्टर, 30 क्वार्टर और 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद किये। थाना नागदा पुलिस ने ढाबा संचालक संजय सेन के साथ दीपक गोस्वामी को ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही 9 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुये हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज किये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment