साइबर एक्सपर्ट बोले सोचे-समझे फिर करें क्लिक -निर्मला कांवेंट स्कूल में बनाई मानव श्रृखंला

उज्जैन। साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस विभाग आॅपरेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान चला रहा है। गुरूवार को निर्मला कांवेंट स्कूल में विद्यार्थियों को  जागरूक करते हुए साइबर एक्सपर्ट ने कहा कि आॅनलाइन होते समय पहले देखे, सोचे-समझे फिर क्लिक करें।
पुलिस विभाग द्वारा 24 जून से 8 जुलाई तक साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 चलाया जा रहा है। अभियान में गुरूवार को नागझिरी थाना क्षेत्र के निर्मला कांवेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच थाना प्रभारी कमल निगवाल, एसआई पूजा सोलंकी के साथ सायबर सेल एक्सपर्ट एसआई प्रतिक यादव पहुंचे। एसआई यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि आॅनलाइन जाते समय पहले देखे फिर सोचे-समझे उसके बाद ही किसी लिंक पर क्लिक करें। उन्होने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध फर्जी कॉल, मैसेज, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, आॅनलाइन गेमिंग, डिजिटल अरेस्ट, बैकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी किसी के साथ साझा ना करने जैसी बातों से अवगत कराया और परिवार के लोगों से भी साझा करने की बात कहीं। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिसर में पुलिस अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन औरं छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मानव श्रृंखला के माध्यम से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, डिजिटल सुरक्षा अपनाने तथा साइबर ठगी से बचाव का प्रभावी संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। उज्जैन पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, लिंक, एपीके फाइल, फर्जी वेबसाइट अथवा आॅनलाइन प्रलोभन के झांसे में न आएं। साइबर फ्रॉड से बचाव का जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment