सारंगपुर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में शिव धाम से रामधाम जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज सारंगपुर आएगी। श्री सिंह के साथ बडी संख्या में चल रहे साधु-संतों और कांग्रेस जनों का सारंगपुर नगर आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। सारंगपुर में वे पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे।यात्रा का रात्रि विश्राम सारंगपुर में ही रहेगा। स्थानीय राठी मांगलिक परिसर में सभी यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था की गई है। राजगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, कृष्ण मोहन मालवीय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अली, सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ पाण्डेय, वरिष्ठ नेता नंदलाल नागर एवं प्रदीप सादानी, जसवंत सिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष आबिद लोदी, प्रवक्ता लखन धनगर, अखिलेश राठी, ब्लॉक अध्यक्ष बनवारीलाल मालवीय, जनपद सदस्य घनश्याम मालवीय, प्रमोद सादानी, हफीज खां मेवाती, शेख मुशर्रफ, महेश सोनी, अभिजीत नाहर सहित अनेक कांग्रेस जनों ने सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील स्थानीय नागरिकों से की है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था और स्वाभिमान से जुडे सवालों को जनसंवाद के केंद्र में लाना है। यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान और चढावे की व्यवस्था में पारदर्शिता तथा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही है। इसके साथ ही यात्रा सत्य, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था के सम्मान का संदेश दे रही है।
पदयात्रा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सचिन वत्स-सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के सारंगपुर आगमन से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निजी सचिव सचिन वत्स आज सारंगपुर आए। उन्होंने यहां वरिष्ठ कांग्रेस जनों से चर्चा कर पद यात्रियों की सुविधाओं को देखा। श्री सिंह सोमवार को सारंगपुर में जिन मार्गो से गुजरेंगे, वहां पर स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत मंच बनाए गए हैं। सभी पदयात्रियों का विश्राम स्थल राठी मांगलिक परिसर में रहेगा। इसके पहले मालवीय फैक्ट्री पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज सारंगपुर में:तैयारी का जायजा लेने पहुंचे वत्स