सड़क बनाते समय मशीन हाईटेंशन की चपेट मेंआने से करंट लगकर8 मजदूरों की मौत

उदयपुरवाटी-राजस्थान में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के छापोली गांव में सोमवार सुबह 10 बजे सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। 5 लोग झुलस गए। उनका उदयपुरवाटी सीएचसी में इलाज चल रहा है।उदयपुरवाटी SHO रामपाल ने बताया- रोड़ी-बजरी मिलाने के काम में आने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई।इससे उसमें करंट दौड़ गया। वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हाईवोल्टेज लाइन का तार रोड़ी-बजरी (कंक्रीट) मिक्सर मशीन के हाइड्रोलिक जैक से टच हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।हादसे में हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23), छापोली निवासी विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) की मौत हो गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment