उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर के ठीक सामने गेट नं.1 के बाहर से महाकाल घाटी तक 200 मीटर दायरे में 24 मीटर चौडा रोड बनाने की तैयारी हो गई है। चौडीकरण के दायरे में आ रहे 39 भवनों का हिस्सा हटाने का काम जारी है,जो 50 फीसदी हो गया है। इन्हें दोनों तरफ 6-6 मीटर पीछे किया जा रहा है। वर्तमान मार्ग 12 मीटर चौडा है।इस रोड को स्मार्ट सिटी बनाएगा।सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत महाकाल मंदिर से महाकाल घाटी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है। महाकाल चौराहे से लेकर महाकाल घाटी तक ये जो मार्ग है, जो मास्टर प्लान में 24 मीटर है और इसकी लंबाई लगभग 200 मीटर है, इसका चौड़ीकरण का कार्य जारी है।12 मीटर से बढ़कर 24 मीटर चौड़ी होगी सड़कमहाकाल मंदिर से महाकाल घाटी चौराहे के बीच करीब 200 मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण मास्टर प्लान के अनुसार किया जा रहा है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई लगभग 12 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 24 मीटर किया जाना प्रस्तावित है। चौड़ीकरण की सीमा में कुल 39 निर्माण और पक्के ढांचों के हिस्से चिन्हित किए गए हैं।2023 में प्रस्तावित स्मार्ट रोड का हिस्सामहाकाल घाटी मार्ग स्मार्ट सिटी के वर्ष 2023 में प्रस्तावित चार स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट में शामिल था। हालांकि, न्यायालय में मामला लंबित रहने और स्टे के चलते इस हिस्से में काम आगे नहीं बढ़ सका।करीब तीन साल तक मामला कोर्ट में रहने के कारण सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई रुकी रही। स्टे हटने के बाद दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। अब नगर निगम का लक्ष्य शेष निर्माणों को जल्द हटाकर सड़क विकास का काम आगे बढ़ाना है।नगर निगम की कार्रवाई यहां निरंतर जारी है, करीब 50 प्रतिशत निर्माण हटाए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, शेष कार्रवाई अगले 2-4 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद स्मार्ट रोड निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।4 में से 3 काम निपटे एक शेष था-स्मार्ट सिटी के सहायक यंत्री दीपक टोकरिया ने बताया कि वर्ष 2022 में 4 मार्ग का एक साथ 12.50 करोड का टेंडर किया गया था। इसमें बडा गणेश रोड,नर्सिंह घाट –नूतन स्कूल, भारत माता मंदिर से नीचे की और का मार्ग के साथ श्री महाकाल मंदिर से चौराहा तक का भाग शामिल था। इसका ठेका गुजरात की अवि कंस्ट्रक्शन के पास है। तीन मार्गों के विकास कार्य को पुरा किया जा चुका है। अकेला यह मार्ग रहा है। वैसे तो इसके निर्माण की समयावधि डेढ वर्ष थी लेकिन इसे अगले 6-8 माह में पूर्ण कर दिया जाएगा।डिवाईडर नहीं बनेगा स्मार्ट मार्ग -श्री टोकरिया बताते हैं कि कुल 4 मार्ग 680 मीटर के विकसित किए जाने थे। इसमें से यह 200 मीटर बाय 24 मीटर का मार्ग बनाया जाना है। वर्तमान मार्ग 12 मीटर है। यह मार्ग पूरी तरह से स्मार्ट बनाया जाना है। पूरे मार्ग पर कोई डिवाईडर नहीं होगा। इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक केबल,ड्रेनेज,सीवर,युटीलिटी सर्विसेस सभी अंडर ग्राउंड रहेंगी। इसके साथ ही मार्ग पर सौंदर्यकरण के साथ लेंप पोस्ट लगाए जाएंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने से चौराहा तक 200 मीटर दायरे में बनाया जाएगा 24 मीटर रोड टेंडर के तीन साल बाद चौडीकरण की शुरूआत,39 भवन दायरे में आए -टेंडर में शामिल तीन काम कभी के पूर्ण हुए, एक काम अटका हुआ शेष रहा अब होगा