शासकीय राशि के गबन और लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित

मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ मुख्य कार्यपालन  अनुकूल जैन ने ग्राम पंचायत संजीत के तत्कालीन सचिव तथा वर्तमान में ग्राम पंचायत सिदपन् (जनपद पंचायत मल्हारगढ़) के सचिवमुकेश जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शासकीय राशि के गबन, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं के चलते की गई है।

उल्लेखनीय है कि बीते 20 नवंबर को संजीत में आयोजित जन विश्वास अभियान के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि शासन की योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य की पूरी राशि निकालने के बावजूद काम अधूरा छोड़ दिया गया। इसके अलावा तय समय सीमा में दिए गए आश्वासनों को पूरा न करने, विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने तथा कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब न देने जैसी गंभीर लापरवाहियों के कारण यह सख्त कदम उठाया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment