शहर पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक  पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी  अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी  दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
घटना- दिनांक 12.05.2026 को फरियादी सुनील पिता कैलाश बडोले, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पानवा, थाना नागलवाड़ी, बीमार व्यक्ति को दिखाने के लिए आनंदम हॉस्पिटल, पुराना एबी रोड सेंधवा गया था। फरियादी ने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के सामने खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ समय बाद बाहर आकर देखने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली। इस संबंध में फरियादी द्वारा थाना सेंधवा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अपराध  बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित हुई। इसके पश्चात विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील पिता हिंगलाल, जाति बारेला, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बरूड, जिला खरगोन को बोबलवाड़ी फाटा, खरगोन से गिरफ्तार किया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment