शराब दुकान हटने पर मना जश्न:रहवासियों के साथ थिरके एमआईसी मेंबर, लोगों को बांटी मिठाई

इंदौर। एक शराब दुकान हटने पर जमकर जश्न मनाया गया। ढोलक की थाप पर रहवासियों के साथ एमआईसी मेंबर भी जमकर थिरकते दिखे। मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। लंबे समय से इस शराब दुकान का विरोध चल रहा था।इसे लेकर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने कलेक्टर व आबकारी विभाग को भी लेटर लिख चुके थे। आखिरकार जब उनकी मांग पूरी हो गई, तो बुधवार को दुकान के बाहर ही जश्न मनाया गया।महिलाएं कई बार कर चुकी थी शिकायत- साजन नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान सघन रहवासी क्षेत्र में स्थित थी। खुल्ले में शराब पीने वालों की वजह से महिलाओं को सड़क से निकलने में काफी परेशानी होती थी। इलाके में काफी भीड़भाड़ और शराबियों की जमघट की वजह से परेशानी उठाना पड़ रही थी।इस संबंध में एमआईसी मेंबर मनीष मामा ने कलेक्टर शिवम वर्मा को लेटर लिखकर दुकान हटाने की आग्रह किया था। नए वित्तीय वर्ष में अब यह शराब दुकान साजन नगर से चितावद क्षेत्र में ट्रांसफर कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment