उज्जैन। एक क्वार्टर शराब लेकर आई मां से पुत्र दूसरी बोतल लाने के लिए विवाद कर रहा था। छोटे भाई ने समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ हाथापाई करने लगा। छोटे भाई ने सीने पर चाकू घोंप दिया। बड़े भाई की मौत हो गई।हीरामिल की चाल में रहने वाला में मनीष पिता मोहनलाल टटवाल 35 साल अपराधिक गतिविधियों में शामिल था जिसके खिलाफ 24 अपराध दर्ज थे। उसे शराब पीने की लत थी। शुक्रवार देर शाम मां शगुनबाई मजदूरी कर लौटी थी। मनीष ने मछली बनाने के लिए कहा और शराब लाने की बात कही, मां ने मछली मंगवाई और एक क्वार्टर पुत्र के लिए लाकर दिया। शराब पीने के बाद मनीष और शराब मांगने लगा। मां पैसे नहीं होने की बात कही, उसने विवाद शुरू कर दिया और हंगामा करने लगा देर रात छोटा भाई सागर उर्फ़ नाना घर लौटा तो उसने बड़े भाई मनीष को मां से विवाद करते देखा। शराब के लिए झगड़ा कर रहे भाई को सागर ने समझाने का प्रयास किया तो दोनों के बीच विवाद और हाथापाई शुरू हो गई। झगड़ा करते हुए दोनों घर से बाहर आ गए। शनिवार सुबह पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। एसआई आंवलिया के अनुसार मृतक के खिलाफ 24 मामले दर्ज है वहीं कत्ल करने वाले छोटे भाई पर भी 8 आपराधिक मामले दर्ज है। मृतक के पिता का पूर्व में निधन हो चुका है। परिवार में पांच बहने दो भाई और मां है।
शराब के लिए विवाद करने पर सीने में चाकू घोंप बड़े भाई का कत्ल : मृतक पर दर्ज थे 24 अपराध