विशेष सफाई अभियान में चौराहों की रोटरी और डिवाइडरों की धुलाई शुरू स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत दो दिवसीय अभियान, आगर रोड से हुई शुरुआत

उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम उज्जैन द्वारा लगातार गतिविधियां, जन जागरूकता अभियान और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 2 एवं 3 मई को दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है।
अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित रोटरी, डिवाइडर और रेलिंग की विशेष रूप से धुलाई की जा रही है, ताकि शहर की सौंदर्यता और स्वच्छता दोनों में सुधार हो सके।
शनिवार को इस अभियान की शुरुआत आगर रोड स्थित रोटरी से की गई, जहां पानी के टैंकर के माध्यम से धुलाई कार्य संपन्न कराया गया। नगर निगम द्वारा यह अभियान अन्य प्रमुख चौराहों पर भी लगातार जारी रखा जाएगा, जिससे स्वच्छ और सुंदर उज्जैन का लक्ष्य साकार हो सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment