उज्जैन। जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में भले ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए लाए गए संपदा-2 सॉफ्टवेयर के बावजूद भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों की खबरें सामने आ रही हैं, जो इसके उद्देश्य पर सवाल उठाती हैं। उप पंजीयक दफ्तरों पर लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं। उप-पंजीयक कार्यालयों के कर्मचारी अभी भी सेवा प्रदाताओं के माध्यम से रिश्वत ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बीते वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 14.50 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां हुईं, लेकिन इनमें से पांच लाख से अधिक होल्ड कर की…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
झालरिया मठ से रामघाट मार्ग पर अतिक्रमण हटाया, चौड़ीकरण कार्य को मिली रफ्तार जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की संयुक्त कार्रवाई, अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान
उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जोन क्रमांक 03 के अंतर्गत झालरिया मठ से रामघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए अस्थायी और स्थायी ढांचों को हटाया गया, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य में आ रही रुकावट…
Read Moreडोर-टू-डोर कचरा वाहन समय पर वार्डों में पहुंचें- आयुक्त अभिलाष मिश्रा शिकायतों के बाद सुबह 6 बजे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण, जीपीएस ट्रैकिंग से की निगरानी
उज्जैन।शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। वार्डों में कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं पहुंचने की मिल रही शिकायतों के बाद आयुक्त ने बुधवार सुबह 6 बजे स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा शहर के सभी 54 वार्डों में 96 डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से घर-घर से गीला और सूखा कचरा एकत्र किया जाता है। बावजूद इसके, कई क्षेत्रों से वाहनों के समय…
Read Moreचिंतामन मंदिर में गर्म टाइल्स से श्रद्धालु बेहाल, कारपेट की व्यवस्था नहीं खुले फर्श पर चलने को मजबूर भीषण गर्मी में धूप से बचाव के इंतजाम न होने से दर्शन और शादी समारोह में आए लोगों को हो रही परेशानी
उज्जैन। चिंतामन मंदिर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में फर्श पर कारपेट नहीं बिछाए जाने के कारण टाइल्स अत्यधिक गर्म हो गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं के पैर जल रहे हैं। इन दिनों मंदिर में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित हो रहे हैं। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग यहां विवाह संपन्न कराने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर में सुबह से शाम तक भीड़ बनी रहती है। बावजूद इसके, मंदिर प्रशासन द्वारा मूलभूत…
Read Moreबारदान की कमी एवं कटे-फटे होने से दो तोल कांटे चलाए जा रहे थे खरीदी केंद्र पर किसान हुए परेशान लगा दिया जाम -एसडीएम पहुंचे और बारदाना मंगवाया तब खुला उज्जैन-नागदा रोड
उज्जैन। बारदान की कमी एवं कटे –फटे होने से समर्थन मुल्य के खरीदी बोरखेड़ा भल्ला सोसाइटी के देपन खरीदी केंद्र पर दो दिनों से दो तोल कांटे से काम चलाया जा रहा था। इस बीच किसान परेशान होते रहे। अंतत: किसानों का आक्रोश बुधवार दोपहर में फूट पडा और उन्होंने सडक पर बैठकर उज्जैन-नागदा रोड पर चक्काजाम कर दिया। घट्टिया एसडीएम राजाराम करजरे स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाईश देने के साथ बारदाना मंगवाया उसके बाद चक्काजाम खुला। बुधवार को गेहूं खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी से नाराज…
Read Moreखुसूर-फुसूर घर से शुरूआत… मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल लोग जुडते गए कारवां बनता गया
खुसूर-फुसूर घर से शुरूआत… मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल लोग जुडते गए कारवां बनता गया… कुछ इसी तर्ज पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के एक शिक्षाविद ने सिर्फ नाम ही नहीं कमाया उसके लिए उन्होंने समाज को क्रांति का पथ अपने घर से दिया है। समाज की प्रमुखता स्वीकार करके मात्र दिखावा ही नहीं किया उसके लिए समाज में उदाहरण भी पेश किया है। आमतौर पर क्रांतिकारी विचारधारा से प्रेरित इस शख्स ने अपने कर्मों से अपने धर्म को साबित किया। कभी वे पर्यावरण को लेकर संकल्प करते…
Read Moreब्यावरा में सड़कों की दुर्दशा, हेलमेट है जीवन की सुरक्षा
ब्यावरा-राजगढ़। प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के मछुआ कल्?याण एवं मत्?स्?य विकास विभाग के मंत्री पंवार ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। यह केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। मगर राज्यमंत्री यह भूल गए कि उनकी ही विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है। सुठालिया बायपास तिराहे पर रोड पूरी तरह से उखड़ चुका है और उक्त सड़क एक खतरनाक…
Read Moreजल प्रदूषण की समस्या के निराकरण हेतु उज्जैन की विशेषज्ञ टीम द्वारा निरीक्षण
महिदपुर। नगर पालिका परिषद महिदपुर में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने एवं जल प्रदूषण की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आज दिनांक 28/04/2026 को इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन के विशेषज्ञ दल द्वारा नगर का दौरा किया गया। निरीक्षण दल में डॉ. कंजन उपाध्याय, डॉ. सविता मारू, श्री सौरव यादव विशेषज्ञ दल द्वारा नगर पालिका परिषद महिदपुर के इंटेक वेल एवं फिल्टर प्लांट का भौतिक निरीक्षण किया गया। दल ने दोनों स्थानों की तकनीकी व्यवस्थाओं, जल शुद्धिकरण प्रक्रिया एवं रख-रखाव का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान इंटेक वेल एवं…
Read Moreवार्ड 15 में 5.85 लाख की सीसी रोड का निर्माण शुरू
सारंगपुर। सारंगपुर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के क्रम में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 15, आदर्श नगर कॉलोनी में नई सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। करीब 5.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सडक का निर्माण का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्य का श्रीगणेश किया। विकास कार्यों में गुणवत्ता प्राथमिकता इस दौरान नपा अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने कहा कि…
Read More18 विभिन्न वाहन चालकों से शमन शुल्क के रूप में 9700 की वसूली की
महिदपुर रोड। स्थानीय पुलिस ने महिदपुर पुलिस अधीक्षक जेंडर लिंग जेरेपा की उपस्थिति में सोमवार की शाम को नगर के नागदा तिराहे पर सघन निरीक्षण अभियान चला कर नागदा तिराहे से गुजरने वाली यात्री बसों मोटर सायकिल सवारों तथा अन्य वाहनों की सघन जांच कर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने ट्रकों स्कॉर्पियो तथा अन्य चौपहियां वाहनों का नियम विरुद्ध परिचालन करने वाहनों का बीमा ड्राइविंग लाइ सेंस व अन्य कमियां पाये जाने वाले वाहन मालिकों से वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई 18 विभिन्न वाहनों के मालिकों से…
Read More