महिदपुर। पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्थानीय आम्बेडकर चौक पर ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी महिदपुर द्वारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन बोस के मुख्य आतिथ्य में शाल ओढ़ाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। विधायक दिनेश जैन बोस ने अपने उद्बोधन में सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भी वहां हमारे नगर, प्रदेश व देश में खुशहाली एवं अमन, चैन के लिए दुआ करे। कार्यक्रम में अरुण बुरड़, सगीर बेग, कैलाश बगाना आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
जनगणना 2027 की ड्यूटी में लगे शिक्षक शिक्षका 280 प्रगणक, सुपरवाइजर अभियान में जुट
सारंगपुर। जनगणना 2027 का पहला चरण तहसील भर ने शुरू हुए शनिवार दूसरा दिन रहा। अब आने वाले दिनों में प्रगणक आपके घर दस्तक देंगे और आपसे जुडी अहम जानकारी जुटाएंगे। यह सिर्फ एक सरकारी प्ररिया नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की योजनाओं और सुविधाओं की नींव है। सारंगपुर क्षेत्र में 280 प्रगणक और पर्यवेक्षक इस अभियान में जुटे हैं। पहले दो दिन प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर नजरिया नक्शा तैयार करेंगे, इसके बाद घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। एचएलओ एप के जरिए 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें…
Read Moreशासकीय हाई स्कूल रोहिड़ा में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ
महिदपुर। शासकीय हाई स्कूल रोहिड़ा में नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम अतिथि जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने तिलक लगा कर हार पहनाया और सभी पात्र छात्रों को साइकिल का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही स्कूल के 10वी उत्तीर्ण सभी छात्रों का पुष्पमाला से स्वागत कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार ने किया एवं उत्तीर्ण सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। आभार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरोज ठाकुर ने माना।
Read Moreपरशुराम जन्मोत्सव व शंकराचार्य जयंती महिदपुर-झारडा में जनसंपर्क अभियान तेज
महिदपुर। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं जगतगुरु शंकराचार्य जयंती महोत्सव को लेकर महिदपुर-झारडा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियों के तहत समाजजनों द्वारा जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद समाज के प्रतिनिधि पूरे उत्साह के साथ घर-घर पहुंचकर विप्र बंधुओं को पत्रक वितरित कर रहे हैं और कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे समाज में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। संयोजक सत्यनारायण शर्मा (पेटलावद) ने बताया कि कार्यक्रम में…
Read Moreशराबी पति ने पहले पीटा फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
ब्रह्मास्त्र इंदौर रिश्तों को कंलकित करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने विवाद के बाद शराब के नशे में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि दो अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिलाई का काम करती है। शनिवार रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर आरोप लगाने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपशब्द कहे और पानी भरने की नली से…
Read Moreजनगणना कार्य में लापरवाही- 289 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
ब्रह्मास्त्र इंदौर जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निगम कमिश्नर व प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल ने कार्य पर उपस्थित नहीं रहने वाले कुल 289 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बावजूद 1 मईसे लगातार सूचना दिए जाने के बाद भी कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते…
Read Moreअलीराजपुर के 2 युवक रिमांड पर, 2 युवकों के कबूले नाम गुजरात पासिंग ट्रक में भरी मिली 45 लाख की बीयर
उज्जैन। अवैध शराब का परिवहन होने की खबर पर शनिवार-रविवार रात पुलिस ने नाकाबंदी की और निनौरा टोल के पास से गुजरात पासिंग ट्रक पकड़ा। जिसमें 45 लाख की बीयर भरी होना सामने आई। 2 युवकों को गिरफ्तार कर 3 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। दोनों ने ट्रक में बीयर भरने वाले 2 युवकों के नाम कबूल किये है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रात में खबर मिली थी कि गुजरात पासिंग ट्रक क्रमांक जीजे 17 यू यू 9877 में अवैध शराब का परिवहन…
Read Moreभयावह हादसे में परिवार के चार सदस्य घायल रफ्तार से दौड़ती कार ने छीनी महिला की जिंदगी
उज्जैन। रफ्तार से दौड़ती कार के चालक ने रविवार को महिला की जिंदगी छीन ली। हादसे में परिवार चार सदस्य घायल हुये है। जिसमें 3 बच्चे शामिल है। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें चालक कार लेकर भागता दिखाई दे रहा है। मामला उन्हेल थाना क्षेत्र के नई दिल्ली चौराहा का है। एसआई मांगीलाल मालवीय ने बताया कि गुरला रोड नई दिल्ली कस्बे में रहने वाली जमीला बी पति सलीम शाह 55 साल परिवार के 3 बच्चों शिफा 13 साल, फरहान 8 साल, इरशाद 6 साल और तबस्सुम…
Read Moreलापता बालिका 18 दिन बाद मजदूरी करती मिली
उज्जैन। दौलतपुर से भील परिवार मजदूरी के लिये बड़नगर तहसील आया था। परिवार ड्रीम सिटी में ठहरा था। 14 अप्रैल को परिवार की 16 वर्षीय बालिका अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की शंका जताते हुए बड़नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बालिका की तलाश के लिये एसआई हेमंत कटारे, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, रामनारायण चौहान, अश्विन पाठक, मनोहर मोहरी, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा…
Read Moreनीट परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
उज्जैन। रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश नीट 2026 परीक्षा आयोजित की गई थी। शहर में अलग-अलग कॉलेजों में परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आयोजित हो रही परीक्षा का औचक निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा केन्द्रों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान शांति, पारदर्शिता, अनुशासन बनाए रखा जाए, जिससे सभी अभ्यर्थी बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें। नीट परीक्षा…
Read More