खुसूर-फुसूर मुखिया के आदेश का पालन प्रदेश में वर्दी के मुखिया के आदेश का पालन अक्षरश: करने की स्थिति सामने आई है। दागियों की ढुंढाई करते हुए उन्हें सीधे जहां उन्हें होना चाहिए वहां के आदेश थमा दिए गए हैं। इसके साथ ही एक ही केंद्र पर लंबे समय से जमे वर्दीधारियों को भी नियमों के तहत रद्दोबदल कर दिया गया है। जिले में करीब 300 वर्दीधारी प्रदेश मुखिया के आदेश एवं नियमों से प्रभावित हुए हैं। प्रदेश मुखिया ने आमजन की अपेक्षा के अनुरूप ये आदेश जारी करते हुए…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
सिंहस्थ निर्माण में उलझनों की डोर मजबूत,काम की डोर कमजोर अब तक 19पूल निर्माण की स्वीकृति,धरातल पर मात्र 2 का काम -ठेकेदार सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर काम करने में लगे,विभागीय की अनदेखी
उज्जैन। सिंहस्थ के निर्माणों को लेकर धरातल कमजोर है और कागजों पर मजबूत इबारत लिखी जा रही है। धरातल पर काम के हालात कम ही हैं और कागजों में स्वीकृति दे दी गई है। काम में उलझनों की डोर मजबूत है और स्थल पर काम की डोर कमजोर है। अब तक 19 पूलों के निर्माण को स्वीकृति मिली है,इसमें से मात्र 2 के काम ही धरातल पर आए हैं। ठेकेदारों के काम में भी सुरक्षा के साथ तमाम नियमों की अनदेखी साफ है। सिंहस्थ के कामों को लेकर जिस गति…
Read Moreट्रीपल एसएम आईडी,विवाह प्रमाण पत्र के साथ ई केवायसी में उलझ रही राशि पोर्टल अपडेट हुआ तो प्रसुताओं की सहायता राशि में उलझन आई -प्रथम प्रसुती के मामलों में ही आ रही परेशानी , दुसरी बार की सहायता में नहीं कोई टंटा
उज्जैन । स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में होने वाली प्रथम प्रसुति के मामलों में आिार्थ् सहायता राशि में उलझन की स्थिति बन रही है। ये उलझन ट्रीपल एसएम आईडी,ईकेवायसी और विवाह प्रमाण पत्र को लेकर उत्पन्न हो रही है। पति के साथ ट्रीपल एसएम आईडी और ईकेवायसी नहीं होने पर ऐसे मामलों में अपडेट हुए साफ्टवेयर से राशि उलझ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रसुताओं को जारी होने वाली सहायता राशि को लेकर अपडेट स्थिति कर दी है। यह राशि प्रसुताओं के खाते में ही जाती है। असल…
Read Moreइंदौर से लाइव होंगे सैयदना साहब के प्रवचन
महापौर ने तैयारियों की समीक्षा की, एक लाख अनुयायियों के पहुंचने की संभावना ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ.सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के वीडियो के माध्यम से 10 दिनों तक प्रवचन होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। बोहरा समाज का नया वर्ष 26 जून 2025 से शुरू हो रहा है। धर्मगुरु के प्रवचनों के लिए अफ्रीका, कुवैत, दुबई, आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यमन और अमेरिका सहित 144 देशों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अनुमान है कि एक लाख से अधिक अनुयायी इंदौर…
Read Moreशिलॉन्ग पुलिस को मिला सोनम का जला हुआ बैग
एफएसएल जांच से खुलेंगे और राज, आज कॉन्ट्रैक्टर, गार्ड को लेकर रवाना हो सकती है टीम भोपाल भागने की तैयारी में था जेम्स ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस जले हुए बैग में सुराग तलाशेगी। बताया जा रहा है कि टीम ने जो जला हुआ सामान जब्त किया है, उसकी एफएसएल जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि बैग के साथ-साथ और क्या-क्या जलाया गया है। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद इंदौर के देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में सोनम…
Read Moreकक्षाओं में पढ़ाने पर ही लग सकेगी ’गुरूजी’ की हाजिरी
स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर अब कसी जाएगी लगाम उज्जैन। जिले के सरकारी स्कूलों में यह शिकायत आम बात है कि शिक्षक गायब रहते है लेकिन अब ऐसे शिक्षकों पर लगाम लगने वाली है क्योंकि उनकी हाजिरी तभी लग सकेगी जब वे कक्षाओं में पढ़ाएंगे। मनमानी की खबरें सामने आती रहती हैं जिले सहित पूरे प्रदेश में के सरकारी स्कूलों से अब गुरुजी गायब नहीं रह पाएंगे। उनको कक्षाओं में पढ़ाना ही होगा, तभी उनकी हाजिरी लगेगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया पोर्टल तैयार कराया है।…
Read Moreसिंधिया बोले- फोन में बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से कहा कि इमरजेंसी में फोन लगाते हैं तो अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और व्यापारिक वर्ग के लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तब मंत्री सिंधिया भी उनसे बोल पड़े कि हां यह सही बात है, मैं भी इससे परेशान हूं। दरअसल, केंद्र सरकार साइबर धोखाधड़ी एवं डिजिटल फ्रॉड के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत मोबाइल कॉल के शुरू…
Read Moreराजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम, राज 13 दिन की न्यायिक हिरासत में
राजा के लिए ‘कफन’ लेकर आया था राज, भाई बोला-नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा ब्रह्मास्त्र इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम और राज कुशवाह को कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद पूर्वी खासी हिल्स के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया था। असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर तुषार चंदा ने कहा- सोनम और राज को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश…
Read More5 साल की मासूम की दुर्घटना में मौत,मारी टक्कर
उज्जैन। नागदा में रहने वाली शिवानी पिता दिलीप मालवीय 5 साल को दुर्घटना में घायल होने पर परिवार उपचार के लिये उज्जैन लेकर पहुंचे थे। नीलगंगा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में मासूम को भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार दोपहर को शिवानी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मर्ग डायरी जांच के लिये नागदा भेजी जायेगी। सिंधी कालोनी चौराहा सांवेर रोड पर शनिवार सुबह निर्मल पिता बाबूलाल यादव 68 साल निवासी गोपालपुरा की बाइक…
Read Moreकान्ह के 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरे सुपरवाइजर की मौत
उज्जैन। कान्ह डायवर्सन के लिये खोदे गये 40 फीट गड्ढे में गिरे सुपरवाइजर की शनिवार को मौत हो गई। सुपरवाइजर के साथ सहयोगी भी गिरा था, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके शाम तक बयान नहीं हो पाये थे। नानाखेड़ा थाना प्रधान आरक्षक अनिल आर्य ने बताया कि ग्राम निनौरा में कान्ह डायवर्सन का कार्य चल रहा है। 40 फीट गहरे गड्ढे खोदे जा रहे है। शुक्रवार सुबह गड्ढे में 2 लोग संतुलन बिगड़ने पर गिर गये थे। गहराई के तल में पत्थर होने की वजह से दोनों को…
Read More