उज्जैन।बड़नगर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि किसी और से प्रेम प्रसंग और लगातार विवाद के कारण पति मानसिक रूप से परेशान था। पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।घटना 6 फरवरी को उज्जैन जिले के बड़नगर में हुई। नागेश्वर धाम कॉलोनी निवासी राजेश राठौर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। राजेश के भाई शिवनारायण राठौर ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
कोचिंग संचालक से मारपीट पर चक्का जाम:पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग,
उज्जैन।केशव नगर में हफ्ता मांगने के विवाद और पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोपों के विरोध में बुधवार को कोचिंग क्लास एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और क्षेत्र के रहवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारी एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी प्रदीप शर्मा के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। संचालक से हफ्ता मांगने का आरोप-केशव नगर निवासी अजय जागरी कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र के इमरान और आरिफ…
Read Moreछात्रा की हत्या के आरोपी को कोई पछतावा नहीं:हंसते हुए बोला- वजह जानकर क्या करोगे?
इंदौर।इंदौर में MBA छात्रा की नृशंस हत्या के आरोपी पीयूष धामनोतिया को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। छात्रा की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि पीयूष उसकी बहन का डिजिटल वॉलेट खुद चलाता था। वह कई बार उससे पैसे ले चुका था। इसी वजह से छात्रा को वॉलेट का पासवर्ड बदलना पड़ा था।MBA छात्रा की छोटी बहन ने बताया कि करीब एक महीने पहले पीयूष ने छात्रा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। बाद में मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया था।…
Read Moreचार युवक तीन दिन से लापता:खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कार में बैठा ले गए,
इंदौर।इंदौर के छोटा बागड़दा इलाके के चार युवक तीन दिन से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले चार लोग उन्हें कार में बैठाकर साथ ले गए थे।परिवार पहले एरोड्रम थाना पहुंचा, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे, जहां भी फुटेज दिखाने के बावजूद अधिकारियों ने संबंधित लोगों की पहचान से इनकार कर दिया। तीन दिनों से परेशान परिजन अब न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।जानकारी के…
Read Moreमंडोर का भव्य स्वागत किया गया
महिदपुर। नगर के प्रतिभाशाली छात्र देवीसिंह मंडोर के पुत्र भाई वैभव सिंह मंडोर ने विशाखापट्टनम से मर्चेंट इंडियन नेवी की ट्रेनिंग 6 माह की पूर्ण की। आपके नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों एवं नगर वासियों ने जमकर स्वागत किया उनकी ट्रेनिंग पर नगर वासियों को गर्व है।
Read Moreशा.मा.वि. नारायणा में कक्षा 8वी के छात्रों का विदाई समारोह
महिदपुर। शा.मा.वि. नारायणा में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम कक्षा 6 एवं 7 के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना व पूजन से किया गया। इसके पश्चात कक्षा 6 व 7 के छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। छात्रों द्वारा कविता एवं भाषण से प्ररेणादायी भाव भरा। छात्रों को विद्यालय द्वारा माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी गई। प्रधानाध्यापक बाबूलाल आसोड़िया ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएें देते हुए आशीर्वाद दिया। नवीन चैहान नपे छात्रो को…
Read Moreअभिभाषक संघ महिदपुर द्वारा अधिवक्ता हित के लिए सौंपा गया ज्ञापन
महिदपुर अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष पल्लव मुखिया की अध्यक्षता मे अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14-02-2026 को अपराधियों के द्वारा न्यायालय जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई । उक्त संबंध में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर उक्त घटना के विरोधस्वरुप एवं एडव्होेकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ महिदपुर के समस्त सम्माननीय सदस्यगण न्यायालयीन कार्य से विरत रहे तथा एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश को संबोधित करते हुए कार्यालय अनुविभागीय…
Read Moreग्राम सरेड़ी में 18 दिवसीय सर्जन कार्यक्रम समापन
राजगढ़-ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ग्राम सरेड़ी में 18 दिवसीय सृजन कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन अवसर पर लगभग 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रतिभागियों के माता-पिता एवं ग्रामवासी भी सम्मिलित थे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा, डीएसपी अरविंद सिंह राठौर, आरआई मति उर्मिला चौहान, सूबेदार श्रीमती मधु रघुवंशी, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती रश्मि चौहान प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, सीडीपीओ, स्कूल प्रधानाध्यापक लाल वर्मा एवं स्वास्थ विभाग से सीएच ओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता,…
Read Moreइंदौर- जनगणना की तैयारी तेज, मकानों की होगी नंबरिंग
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति के बाद अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों की नंबरिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है। करीब 15 साल बाद होने जा रही इस जनगणना के लिए फरवरी और मार्च में मकानों को क्रमवार नंबर दिए जाएंगे और उनके आधार पर ब्लॉक बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में वार्ड सीमा के भीतर तथा ग्रामीण इलाकों में गांव की सीमा के अनुसार ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। एक ब्लॉक में…
Read Moreरुद्राक्ष की माला पहने मुस्लिम युवक की पिटाई…युवती के साथ आया था; कार्यकर्ताओं ने पीटा
उज्जैन।बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धोती-कुर्ता, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी। वह एक युवती के साथ मोहाली से उज्जैन आया था। नानाखेड़ा क्षेत्र में सोमवार रात को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उससे पूछताछ की और बाद में मारपीट की।इसका वीडियो भी मंगलवार को सामने आया है, जिसमें युवक अपना नाम जफर खान और खुद को शिव भक्त बता रहा है। बजरंग दल को सूचना मिली थी कि अलग-अलग राज्यों से आए युवक-युवती एक होटल में ठहरे हुए हैं। करीब…
Read More