उज्जैन। नकली नोट चलाने वाले गिरोह के 4 से 5 सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिनसे पूछताछ में कई जानकारी सामने आई है। आज मामले का खुलासा किया जायेगा। कुछ दिन पहले फ्रीगंज क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालित करने वाले हरीश प्रजापत ने माधवनगर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 युवको ने 100 और 200 रूपये के नकली नोट खरीदे गये सामान के बदले दिये है। उन्होने पूर्व में वॉशिंग मशीन और मोबाइल खरीदा था। जिसके शेष रूपये 23 हजार नकली नोट देकर चुकाये…
Read MoreCategory: उज्जैन
जानलेवा हमले के आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर -13 दिन से थे फरार, 1 दिन की रिमांड पर
उज्जैन। 13 दिन पहले युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 2 फरार आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिये 1 दिन की रिमांड पर लिया है। निजातपुरा बम्मनवाड़ा में रहने वाला प्रहालद पिता कमल बाथरी 27 अगस्त को तड़के 5 बजे आगररोड स्थित देशी शराब दुकान (कलाली) पर पहुंच गया। जहां पहले से गांधीनगर का रहने वाला गौरव मराठा, अपने साथी कुणाल और देवन्द्र उर्फ ध्रुव के साथ शराब लेने आया हुआ था। शराब लाइन में पहले शराब लेने की बात…
Read Moreराजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार आरक्षक की अर्थी को महिला टीआई ने दिया कंधा
उज्जैन। दुखद घटनाक्रम में दिवगंत हुई आरक्षक आरती पाल का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चक्रतीर्थ पर पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आरती की अर्थी को टीआई अनिला पारशर और लीला सोलंकी ने कंधा दिया और नमन आंखों से श्रद्धांजली दी। शनिवार को उज्जैन-बड़नगर के बड़े पुल से कार क्षिप्रा नदी में गिर गई थी। जिसमें उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और आरक्षक आरती पाल सवार थे। थाना प्रभारी और एसआई की बॉडी मिलने के 65 घंटे बाद मंगलवार…
Read Moreक्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट ( U.K )के क्वींस बिजनेस स्कूल, सिटी कैंपस अहमदाबाद में अति शीघ्र प्रारंभ होगा l
उज्जैन। क्वीन्स बिजनेस स्कूल बेलफास्ट ( U.K ) के प्रमुख एवं भारतीय मूल के एम.एस. रविशंकर ने प्रेस संवाददाता, वरिष्ठ समाजसेवी .सेवानिवृत्ति बैंक प्रबंधक एस.एस.नारंग को बताया कि अब वैश्विक शिक्षा, विश्व-स्तरीय फैकल्टी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त डिग्री के लिए भारत छोड़ने की ज़रूरत नहीं है। QUB GIFT सिटी में,रसेल ग्रुप यूनिवर्सिटी से यू.के. डिग्री, क्वीन्स बेलफास्ट स्कूल जैसी ही पाठ्यक्रम संरचना और अकादमिक गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा l उन्होंने कहा कि आपको दोनों दुनियाओं का सर्वश्रेष्ठ मिलता…
Read Moreउज्जैन हादसा: ‘बेटी नहीं बेटा थी आरती’, 7 भाइयों की इकलौती बहन की शहादत पर पूरे परिवार की आंखें नम
उज्जैन हादसा: ‘बेटी नहीं बेटा थी आरती’, 7 भाइयों की इकलौती बहन की शहादत पर पूरे परिवार की आंखें नम उज्जैन में 6 सितंबर की रात हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे पुलिस महकमे और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शिप्रा नदी में गिरी कार में सवार तीन पुलिसकर्मियों में से कॉन्स्टेबल आरती पाल (40) का शव 68 घंटे बाद मंगलवार को मिला। रतलाम की रहने वाली आरती का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। छोटे भाई लोकेंद्र पाल ने मुखाग्नि दी। परिवार का सहारा…
Read Moreआरक्षक और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर
इसी माह शुरू होने जा रही है भर्ती प्रक्रिया….आठ हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती उज्जैन। शहर तथा जिले में उन युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है कि जो पुलिस आरक्षक और उप निरीक्षक पदों पर भर्ती होने के लिए तैयारियां कर रहे है उन्हें जल्द ही नौकरी का अवर प्राप्त होगा। दरअसल कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारियां कर ली है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश भर में कोई आठ हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। जो इसी माह…
Read Moreश्राद्ध पक्ष में सिद्धवट घाट पर उमड़े श्रद्धालु: शिप्रा नदी में तर्पण और पूजा-अर्चना से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति
श्राद्ध पक्ष में सिद्धवट घाट पर उमड़े श्रद्धालु: शिप्रा नदी में तर्पण और पूजा-अर्चना से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति उज्जैन। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत के साथ ही उज्जैन स्थित शिप्रा नदी के सिद्धवट घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त यहां विधि-विधान से स्नान, तर्पण और पूजा-अर्चना कर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि सिद्धवट घाट पर पूजा-अर्चना करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माता पार्वती…
Read Moreशिप्रा में बही लेडी कॉन्स्टेबल 4 दिन से लापता: 130 जवान 40 फीट गहराई तक कर रहे तलाश
शिप्रा में बही लेडी कॉन्स्टेबल 4 दिन से लापता: 130 जवान 40 फीट गहराई तक कर रहे तलाश उज्जैन। शिप्रा नदी में बही लेडी कॉन्स्टेबल आरती पाल और उनकी कार का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी। 130 जवान जुटे सर्च ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, पुलिस और मां शिप्रा तैराक दल के कुल 130 सदस्य दो शिफ्टों में तलाशी अभियान में लगे हैं। हर दिन सुबह 5 बजे से रात 10…
Read Moreबढ़ रही बिजली की डिमांड…. उत्पादन क्षमता को सरप्लस करने पर दिया जा रहा जोर
ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन शहर हो या फिर जिले भर में बिजली की डिमांड बढ़ रही है। यही स्थिति पूरे प्रदेश की है, लिहाजा बिजली कंपनी बिजली उत्पादन क्षमता को सरप्लस करने में जुटी हुई है ताकि बिजली की मांग को पूरा किया जा सके। प्रदेश में बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसके चलते बिजली कंपनी प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता को सरप्लस करने में जुटी हैं। अभी प्रदेश में बिजली डिमांड 19 हजार मेगावॉट से अधिक पहुंच चुकी है। प्रदेश की बिजली की जरूरत को पूरा करने के…
Read Moreग्रहण के बाद महाकाल मंदिर को पानी से शुद्ध किया
ब्रह्मास्त्र उज्जैन विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद सोमवार तड़के भस्म आरती से पहले मंदिर की शुद्धि की गई। पूरे मंदिर परिसर को जल से शुद्ध किया गया। गर्भगृह सहित सभी मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रहण शुद्धि का विधान संपन्न हुआ। इसके बाद सुबह चार बजे भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया गया और कर्पूर आरती संपन्न हुई। नंदी हॉल में नंदीजी का स्नान, ध्यान और पूजन कराया गया। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर,…
Read More