उज्जैन-नागदा मार्ग पर कार-ट्रक टक्कर:सांवरिया सेठ जा रहे 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

उज्जैन।उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलो मीटर पहले मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्लोबल और अवंति अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है।घायलों को एक राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया। जबकि एम्बुलेंस से शव अस्पताल लाए गए। घायलों में प्रवेश मारोठिया हैं, जिनके पैर में फैक्चर हुआ…

Read More

जयपुर में अध्ययन करने वाली छात्रा का उज्जैन में शोषण -5 माह पहले होटल में हुई घटना, अब दर्ज कराया प्रकरण

उज्जैन। जयपुर में अध्ययन करने वाली मंदसौर की युवती के साथ उज्जैन की होटल में हुए शोषण का मामला सामने आया है। घटना 5 माह पहले की है, पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि मंदसौर की रहने वाली युवती जयपुर में अध्ययन करती है। वर्ष 2025 में उसकी जयपुर रेलवे स्टेशन पर सवाई माधोपुर के रहने वाले युवक से पहचान हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नम्बर लिये और बातचीत के दौरान मामला प्रेम प्रसंग में…

Read More

बोरदा मांडा के सरपंच से मांगे थे 45 हजार, 15 हजार ले चुका था रिश्वत की राशि 30 हजार लेते पकड़ाया पंचायत सचिव

उज्जैन। ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यो की राशि स्वीकृति के लिये सरपंच से रिश्वत मांगने वाले पंचायत सचिव को लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सचिव पूर्व में 15 हजार रूपये ले चुका था, उसके द्वारा 45 हजार की मांग की गई थी। सचिव के साथ ठेकेदार भी आरोपी बना है। 12 मार्च को तराना तहसील के ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी द्वारा लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य कराये गये है।…

Read More

बारात में नाचने की बात पर युवक को मारे चाकू

उज्जैन। खाचरौद के ग्राम बटलावदी में रविवार-सोमवार रात ग्राम जालोद जिला रतलाम से बारात आई थी। रात 12.30 बजे बारात में नाचने के दौरान बारातियों का ग्राम बटलावदी में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया। युवको ने बारात गांव में लाने और नाचने की बात को लेकर सुनील पिता मदनपाल नरवरिया निवासी जलोद पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी होने पर बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल सुनील को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी लगने पर खाचरौद पुलिस ने घायल के भाई अर्जुन…

Read More

पाटपाला में दुर्घटना, पत्नी की मौत पति घायल,सगाई तुड़वाने की शंका में ग्रामीण के साथ मारपीट

उज्जैन। माकडोन के ग्राम लसुडिया अमरा में रहने वाले गंगाराम पिता अमरा गुजराती 40 साल के साथ रविवार रात गांव के रहने वाले राधेश्याम और तूफान ने जंगल में ले जाकर मारपीट की गई। दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल गंगाराम ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचा और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गंगाराम ने बताया कि राधेश्याम घर आया था और बाइक पर बैठकर साथ ले गया। वह गांव का रहने वाला है, इसलिये साथ चला गया था, लेकिन जंगल के रास्ते में उसने…

Read More

भांग के नशे में बिगड़ी तबीयत चौराहे पर गिरा साला, जीजा लगाता रहा मदद की गुहार महाकाल दर्शन के बाद भांग बनी मुसीबत सोमवार दोपहर चामुंडा माता चौराहे पर घटित हुई घटना देवास गेट से लौटते समय बिगड़ी हालत, फुटपाथ पर गिरा युवक राहगीरों व ई-रिक्शा चालकों ने नहीं दिखाई तत्परता, 108 एम्बुलेंस से पहुंचा अस्पताल

उज्जैन। महाकाल दर्शन के बाद भांग का अधिक सेवन दो श्रद्धालुओं पर भारी पड़ गया। सोमवार दोपहर चामुंडा माता चौराहे पर एक युवक नशे के कारण बेसुध होकर गिर पड़ा, जबकि उसका जीजा काफी देर तक लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। हैरानी की बात यह रही कि मौके से गुजर रहे कई लोग और ई-रिक्शा चालक अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आए। अंततः डायल-108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सीहोर जिले…

Read More

विक्रम उद्योगपुरी के फैज-2 में भी बडे उद्योगों का आगमन जारी वॉल्वो-आयशर की वीईसीवी लगाएगी प्लांट

उज्जैन । स्वीडन की वॉल्वो ग्रुप और भारत की आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) ने उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी को यहां 70 एकड़ जमीन आवंटित हुई है, जहां 580 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनेगी। इससे उज्जैन में बस व ट्रक निर्माण को मजबूती मिलेगी।कंपनी को विक्रम उद्योगपुरी में सबसे पहले, 2025 में फेज-1 में 30 एकड़ जमीन मिली थी। वहां 450 करोड़ के निवेश से फैक्टरी का काम तेजी से चल रहा है।…

Read More

पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार:सरपंच से राशि स्वीकृति के लिए 45000 रिश्वत की मांग की थी, लोकायुक्त ने पकड़ा

उज्जैन।उज्जैन लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पंचायत सचिव एवं उसके साथी ठेकेदार को 30000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा है। पंचायत सचिव ने सरपंच से राशि स्वीकृत करने के नाम पर 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य करवाए गए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ द्वारा राशि स्वीकृति…

Read More

स्नान पर्वों के लिए 2 एमसीएम पानी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से ले रहे,संभाले रखना चुनौती

उज्जैन।मार्च के इसी सप्ताह में आने वाले स्नान पर्वों के लिए प्रशासन नर्मदा से दो एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी ले रहा है। यह (70.629 मिलियन क्यूबिक फीट) पानी शहर में 10 दिन तक पेयजल आपूर्ति इतना है। इसी पानी को 12 अप्रैल से शुरू हो रही पंचक्रोशी यात्रा के स्नान के लिए संभाले रखना चुनौती रहेगा।शिप्रा नदी और इसके आसपास कई निर्माण चल रहे हैं, जिनसे पानी गंदा होने का अंदेशा है। इसके पूर्व पर्व स्नान के लिए 14 जनवरी को डेढ़ एमसीएम पानी नर्मदा से लिया था, लेकिन…

Read More

छात्र की बॉडी देने कनाडा सरकार मांग रही 40 हजार डॉलर; 2 दिन पहले कार से कुचलकर हत्या हुई थी हत्या

उज्जैन।कनाडा में कार से कुचले गए उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की बॉडी भारत लाने में परिवार के सामने बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। परिजन का कहना है कि कनाडा सरकार बॉडी देने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कह रही है।इतना ही नहीं, जांच प्रक्रिया के कारण अस्पताल से बॉडी 15 दिन बाद ही दी जाएगी। परिवार ने बताया कि बॉडी को कनाडा से उज्जैन लाने में करीब 10 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। ऐसे में परिजन ने…

Read More