कारखाने में लगी भीषण आग:लाखों का नुकसान; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर, कारखाना जलकर खाक

उज्जैन।सोमवार शाम करीब 7 बजे आगर रोड खिलचीपुर में सोफे के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग से कारखाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि आग को दमकलों की 6 गाड़ियों ने काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कारखाना पूरी तरह जल चुका था। सोफे के कारखाने में भीषण आग लगने से वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग किस कारण लगी अब तक यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन गोदाम में रखा फोम…

Read More

फोटोग्राफी के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार: पुलिस की कार्रवाईमें ₹10.25 लाख मूल्य के कैमरे बरामद,

उज्जैन।उज्जैन पुलिस ने फोटोग्राफी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹10.25 लाख मूल्य के कैमरे और अन्य सामान बरामद किया गया है।माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी शादी-ब्याह की फोटोग्राफी के बहाने लोगों से महंगे कैमरे लेता था और उन्हें वापस नहीं करता था। वह इन कैमरों को अन्य लोगों को देकर ठगी करता था।कुछ दिनों पहले, भैंसौदा निवासी कृपाल सोलंकी ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी रजत बड़वाया ने 1 मार्च को उनसे…

Read More

प्रेमिका से नाराज युवक ने सल्फास खाया:अस्पताल में मौत, किसी और व्यक्ति से बात करने को लेकर था नाराज

उज्जैन।प्रेमिका के किसी और व्यक्ति से बात करने को लेकर हुए विवाद के बाद 24 वर्षीय युवक ने सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान युवक की सोमवार सुबह मौत हो गई। युवक की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके परिजन जहर खाने का कारण पूछ रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अम्बोदिया डेम क्षेत्र निवासी चंदर चौहान को अपनी प्रेमिका का दूसरे व्यक्ति से बात करना नागवार गुजरा। इसी बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हुई और विवाद बढ़…

Read More

उज्जैन में ही होगा गुरकीरत का अंतिम संस्कार:9 दिन बाद कनाडा से शव लाने की आस जागी, एम्बेसी से आया मेल

उज्जैन।पार्श्वनाथ कॉलोनी निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा हत्याकांड में अब परिवार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कनाडा से गुरकीरत सिंह का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।परिवार को सोमवार को कनाडा एम्बेसी की ओर से एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर शव भारत भेजने की बात कही गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार तक पार्थिव शरीर उज्जैन पहुंच सकता है।14 मार्च को कनाडा…

Read More

अखाडा परिषद को लेकर संतों में सियासत सिंहस्थ पूर्व 13 अखाड़ों में दिखी दो फाड़

-परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के रविन्द्र पूरी महाराज, 8 अखाड़ों का समर्थन का दावा उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर तकरीबन आगाज हो चुका है। संतों का उज्जैन प्रवास बढ गया है। इधर सिंहस्थ के पूर्व अभा अखाडा परिषद को लेकर संतो में सियासत गहराई हुई है। सिंहस्थ पूर्व 13 अखाडों में दो फाड दिखाई दे रही है। इसे लेकर महानिर्वाणी अखाडे के रविन्द्र पूरी महाराज ने प्रेसवार्ता कर कहा लिखित और चयनित आधार पर मुझे 8 अखाड़ों का समर्थन है। निर्वाणी आणि अखाड़े में रविवार को संतो का हुआ समागम,…

Read More

पंचक्रोशी मार्ग पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़, पोल ​तिरछा, रुकवाना पड़ा ट्रैफिक

उज्जैन। लालपुर से आकर देवास रोड पर मिलने वाले पंचक्रोशी मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ हवा के झौंके में अचानक बीच तने से टूट गया। जो नीचे से निकली बिजली लाइन के तार पर गिरा। पेड़ के वजन से बिजली पोल भी तिरछा हो गया।सूचना पर नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और लालपुर रोड का ट्रैफिक रुकवाया। गनीमत रही कि उक्त लाइन बंद थी। पुलिस ने तार अलग कर पेड़ के टूटे…

Read More

महाकाल मंदिर के गार्ड की सड़क हादसे में मौत: ड्यूटी से लौटते समय ट्रक ने टक्कर मारी; ड्राइवर की तलाश में पुलिस

उज्जैन।उज्जैन चंदूखेड़ी बायपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। इस हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है।मृतक की पहचान ग्राम बलेड़ी निवासी 25 वर्षीय विशाल पिता गणपत परमार के रूप में हुई है। विशाल महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।मौके पर ही दम तोड़ा-चंदूखेड़ी बायपास…

Read More

खुसूर-फुसूर बहुत ही शर्मनाक…आपसे ऐसी उम्मीद न थी…

खुसूर-फुसूर बहुत ही शर्मनाक…आपसे ऐसी उम्मीद न थी… अक्सर आधुनिकता में रचे बसे कतिपय कांवेंट पद्धति के ज्ञानदान केंद्रों में बच्चों के साथ मारपीट के विडियो सामने आते रहे हैं। उनमें बेरहमी से मारपीट एवं पाश्विकता की हदें पार करते शिक्षकों को बताया जाता रहा है। समाज में इससे भारतीय शिक्षा पद्धति एवं उसके शिक्षकों को लेकर अच्छे विचार बने हुए रहे लेकिन शनिवार को वायरल विडियो देखने के बाद ये विचार भाप की तरह से उडने की स्थिति बन गई है। कभी प्रदेश के मुखिया रहे दाऊ साहब की…

Read More

3 आर तकनीकी के माध्यम से रीसाइकलेबल मटेरियल से सॉलिड प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से निर्मित चेंजिंग रूम रामघाट पर लगवाए गए

उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 अभियान अंतर्गत उज्जैन नगर निगम नवाचार गतिविधियों का संचालन कर रहा है। इसी के तहत 3 आर तकनीकी के माध्यम से रीसाइकलेबल मटेरियल से सॉलिड प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से निर्मित चेंजिंग रूम रामघाट पर लगवाए गए हैं। पॉलीथिन की कतरन को पुनः उपयोग में लाकर प्लाईवुड जैसी शीट का आकार देते हुए चेंजिंग रूम का निर्माण किया गया हैनगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के आने के बाद नवाचारों को प्राथमिकता मिली है। शहर में कानीपुरा रोड पर कचरे के  ठिए को मैदान में तब्दील करते हुए…

Read More

-महिर्षि सांदिपनी प्रतिष्ठान के आवासीय विद्यालय में अत्याचार की चरम सीमा बच्चा तिलमिलाता रहा ,अध्यापक बेंत से पीटता रहा -अध्यापक ने मोबाईल बंद किया,सचिव वीरूपाक्ष जद्दीपाल नो रिप्लाय

  उज्जैन। महिर्षि सांदिपनी वेद विद्या प्रतिष्ठान के आवासीय विद्यालय में अत्याचार की चरम सीमा और पाशविकता का विडियो सामने आया है। इस विडियो में बच्चा तिलमिलाता जा रहा है और बेरहम अध्यापक बेंत से उसे पीटता जा रहा है। इस दौरान वहां बैठे कुछ लोग मुस्कुरा रहे हैं जबकि उन्हें अध्यापक को ऐसा करने से रोकना चाहिए था। सीधे तौर पर इस दौरान बाल संरक्षण कानूनों को सीधी चुनौती दी जा रही थी। इस पूरे मामले का विडियो वायरल हो रहा है। करीब 51 सेकेंड के विडियो का दृश्य…

Read More