उज्जैन।दिल्ली से उज्जैन आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में उज्जैन जीएसटी विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी प्रिया व उनके पति दीपक से दो युवकों ने अभद्रता व बदसलूकी की।ट्रेन के एसी कोच में सवार युवकों ने सीट को लेकर झगड़ा किया व समझाइश देने पर दंपती से हाथापाई की। अन्य यात्रियों की मदद से दो युवकों को दंपती ने उज्जैन जीआरपी थाना के हवाले किया व रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि महिला की तरफ से दिल्ली निवासी अनुराग व अंकित नामक युवक के खिलाफ…
Read MoreCategory: उज्जैन
प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे महाकाल की शरण में
ब्रह्मास्त्र उज्जैन प्रसिद्ध टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मंगलवार तड़के कारोबारी पति विक्की जैन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। अंकिता और विक्की सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूरे समय भक्ति में लीन नजर आए। नंदी जी के कान में कही मनोकामना- दर्शन के दौरान दोनों ने नंदी जी का पूजन किया और परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही।…
Read Moreमकड़ोन में युवक की हत्या, बाजार कराया बंद
उज्जैन। मकड़ोन में रात को पुरानी रंजिश के चलते चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई। आज सुबह मृतक के परिवार और समाजजनों ने आक्रोशित होकर बाजार बंद कर दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल बुला लिया गया है। बताया जा रहा है की गंगा जालिया मोहल्ले में रहने वाला लखन पिता जगदीश सोलंकी जाति मोगिया 25 साल मकड़ोन के आगर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास बने ढाबे पर रात में खाना खाने गया था, जहां पुरानी रंजिश के चलते…
Read More14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास…..फिर सुनाई देगी शहनाई की गूंज
उज्जैन। 15 मार्च 2026 से खरमास शुरू हुआ था जो कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही समाप्त हो जाएगा। खरमास में शादी जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। खरमास खत्म होते ही यह रोक हट जाएगी. जिससे एक बार फिर शहनाइयां बजने लगेंगी। द्रिक पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09:38 बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। जिससे खरमास खत्म होगा। वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है जिससे शादी समेत सभी शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है।…
Read Moreपिकअप से आये थे पांच बदमाश, 3 की तलाश में दबिश गरोठ हाईवे से गिरफ्त में आये टायर चोरी के 2 आरोपी
उज्जैन। पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास खड़े ट्रक के 3 टायर चोरी करने वाले 2 बदमाशों को रविवार-सोमवार रात गरोठ हाइवे से हिरासत में लिया गया। दोनों पिकअप में 2 टायर बेचने की फिराक में निकले थे। दोनों के 3 साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि 3-4 अप्रैल की रात पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास डालडा मैदान में खड़े टाटा कंपनी के ट्रक क्रमांक एमपी 14 एलबी 2277 के तीन टायर चोरी होने का मामला सामने आया था। लाखों…
Read Moreविवाद में बदली मजाकबाजी, एक का फोड़ा सिर,घायल हुआ युवक
उज्जैन। नानाखेडा कालापत्थर क्षेत्र में रहने वाले कृष्णा सेन और पड़ोस में रहने वाले निखिल पिथोरिया के बीच सोमवार सुबह मजाक चल रहा था। अचानक दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुत्थम-गुत्था हो गये। यह देख कृष्णा का बड़ा भाई अजय पिता गोपाल सेन बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी निखिल और उसके पिता हुकुमचंद ने क्रिकेट बेट से अजय पर हमला कर दिया। सिर में चोंट लगने से अजय लहूलुहान हो गया। भाई कृष्णा और परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उपचार के…
Read Moreढाबा रोड चौडीकरण में देर शाम को हादसा, कोई जनहानि नहीं गेबी हनुमान मंदिर की गली के पास गिरा 3 मंजिला मकान
उज्जैन। ढाबा रोड चौड़ीकरण में सोमवार देर शाम तीन मंजिला मकान अचानक गिर गया। मकान के गिरते ही धुएं का गुब्बार उठा और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सामने बने 2 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद क्षेत्र मे अंधेरा छा गया। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए ढाबारोड क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण का किया जा रहा है। चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों, दुकानों को तोड़ा जा रहा है। मार्ग पर गेबी हनुमान मंदिर के मुहाने पर कालू राठौर और अली…
Read More3 मंजिला मकान गिरा, :पोकलेन से तोड़फोड़ के बीच हादसा;लोगों ने लगाए लापरवाही के आरोप
उज्जैन। गेबी हनुमान क्षेत्र में तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान मालिक मनोज भावसार और अली अजगर ने आरोप लगाया कि हादसा नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ है। मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।शाम करीब 6 बजे से ही मकान गिरने की स्थिति में था। इस दौरान मोहम्मद आमिर, समीर खान, अल्तमश खान, राजेश गुप्ता, समीर जैन और अविनाश पांचाल की टीम ने सड़क पर आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पोकलेन मशीन से घरों को तोड़ने…
Read Moreट्रक के 3 टायर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:गरोठ हाईवे पर बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने पकड़ा; 11.50 लाख का सामान जब्त
उज्जैन। दो दिन पहले पांड्याखेड़ी इलाके में ब्रिज के पास खड़े ट्रक से अज्ञात बदमाश तीन टायर चोरी कर ले गए थे। थाना पंवासा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो चोरों को गिरफ्तार कर 11.50 लाख रुपए कीमत के तीन टायर और एक आयशर वाहन जब्त किया है।शनिवार को थाना पंवासा में फरियादी असीम कुमार तिलकर (39), निवासी किशनपुरा, थाना माधवनगर, जिला उज्जैन ने अपने मैनेजर योगेंद्र चौधरी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं और…
Read Moreकाम की धीमी गति पर सिंहस्थ मेला अधिकारी ने जताई नाराजगी; कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना
उज्जैन।संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सोमवार को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन जल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी परियोजना को नेट-जीरो एनर्जी मॉडल पर संचालित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना में काम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्माण कंपनी पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ मेले को ध्यान में रखते हुए करीब 1500 करोड़ रुपए की लागत वाली सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी और कान्ह क्लोज डक्ट परियोजनाओं का जायजा लेने…
Read More