शनिश्चरी अमावस्या का स्नान,रात से पहुंचने शुरू हुए श्रद्धालु तीन दिन पहले व्यवस्था का पत्र,त्रिवेणी पर स्नान आज -घाट पर मिट्टी की स्थिति,फव्वारे से होगा स्नान,नदी में पानी नहीं

  उज्जैन। शनिश्चरी अमावस्या का स्नान शनिवार को होना है। इसके पूर्व रात से ही अंचल से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई गांवों से श्रद्धालु टोली के रूप में स्नान करने भजन गाते आए । शनिश्चरी अमावस्या के स्नान के लिए इस बार तीन दिन पहले ही प्रशासन ने व्यवस्था का पत्र जारी किया है। घाट पर मिट्टी की स्थिति होने से फव्वारा स्नान श्रद्धालुओं को करवाया जाएगा,नदी में भी घाट निर्माण के कारण पानी का अभाव है। इस बार शनिश्चरी अमावस्या की व्यवस्था को…

Read More

न्यूनतम पारे में .1 डिग्री की गिरावट आई, अगले दिनों में ठंड का कोहराम सुबह हल्का कोहरा छाया,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

  उज्जैन। पिछले दो दिनों से ठंड करीब एक जैसी ही कायम है। न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास ही बना हुआ है। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में ठंड की स्थिति और बढ सकती है,पारा और नीचे गिर सकता है। इधर सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई है। कोहरे से भी ठंड का असर रहा है। बादलों के बने रहने से ठंड का प्रभाव कम रहा है। बादलों के छटने पर यह प्रभाव…

Read More

अंग्रेजी नववर्ष 2026 में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु बैठक हुई नववर्ष पर सामान्य दर्शन के लिए न्यूनतम 3 किमी चलना होगा -31 दिसंबर को ऑफलाइन भस्मार्ती पंजीकरण बंद रहेगा,चलित भस्मार्ती व्यवस्था प्रातः 04:15 बजे से की जाएगी

    उज्जैन। अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति व्यवस्थाओं के सुदृढीकरण में लगी है। इसके तहत सामान्य दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को न्यूनतम 3 किलोमीटर चलकर दर्शन  हो सकेंगे। शुक्रवार को सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केन्द्र, पार्किंग , जूता स्टेण्ड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा, और मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर ऐंबुलेंस द्वारा स्थित मीटिंग हाल में बैठक आयोजित…

Read More

गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर 5 दिवसीय आयोजन:गुरबाणी, कीर्तन, लंगर, प्रभात फेरी और शौर्य यात्रा भी निकलेगी

उज्जैन।गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व 23 से 27 दिसंबर तक पांच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। इसका आयोजन गुरुद्वारा दूध तलाई और गुरुद्वारा सुख सागर में होगा।श्री गुरु सिंघ सभा दूध तलाई के अध्यक्ष  ने बताया कि 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुरबाणी कीर्तन और कथा विचार होगा। इसके बाद गुरु जी के अटूट लंगर की सेवा की जाएगी।24 दिसंबर को सुबह सभी गुरुद्वारों की प्रभात फेरियों का मिलन चामुंडा माता चौराहे पर सुबह 6 बजे होगा। यहां से एकत्रित होकर…

Read More

जानलेवा हमले में घायल युवक ने 5 माह बाद तोड़ा दम -पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बदल सकती है धारा

उज्जैन। पांच माह पहले जानलेवा हमले में घायल युवक की गुरूवार को मौत हो गई। वह आॅपरेशन के बाद भी बिस्तर से नहीं उठ पाया था। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने क्रास प्रकरण दर्ज किया था। अब युवक की मौत होने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर धारा बदल सकती है। नरसिंहघाट पर रहने वाले संजू पिता मदनलाल शर्मा 34 साल का पांच माह पहले आधी रात को घर के बाहर घूमने की बात पर अजय, गणेश, लक्की और 2 अन्य से झगड़ा हो गया…

Read More

सबसे बड़ी चोरी में शामिल बदमाशों को पूरी थी जानकारी -200 कैमरे देखने के बाद भी नहीं मिला सुराग, सिर्फ मकान के बाहर मिले फुटेज

उज्जैन। अमरनाथ एवेन्यू में मंगलवार-बुधवार रात हुई चोरी सबसे बड़ी मानी जा रही है। 200 कैमरे खंगालने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है। अब आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को मकान और परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के अमरनाथ एवेन्यू में रहने वाले पुरूषोत्तम गोयल के यहां हुई चोरी के बाद पुलिस लगातार बदमाशों का पता लगाने के लिये सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को सिर्फ गोयल परिवार के घर के बाहर लगे कैमरों ही फुटेज…

Read More

आर्थिक परेशानी से तंग युवक ने झोपड़ी में लगाई फांसी

उज्जैन। पैर में चोंट लगने पर काम नहीं कर पा रहे युवक ने आर्थिक परेशानी से तंग आकर गुरूवार को फांसी लगा ली। भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। नीलगंगा थाना एएसआई उद्यमसिंह राठौर ने बताया कि अर्जुन नगर में झोपड़ी बनाकर रहने वाले महेश नामक युवक ने सूचना देकर बताया था कि भाई राजेश पिता मदनलाल ने फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो झोपड़ी में लगी बल्ली पर दुपट्टेनुमा कपड़े से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लाया…

Read More

लीवर में चोंट लगने से हुई थी युवक की मौत -नशामुक्ति केन्द्र संचालक के साथ 5 पर गैर इरादतन हत्या के मामला दर्ज

उज्जैन। नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवक की मौत का मामला गैर इरादतन हत्या में बदल गया है। केन्द्र के संचालक और पांच अन्य के खिलाफ गुरूवार को मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के दौरान मृतक का लीवर डेÑमेज होना सामने आया है। मक्सीरोड शंकरपुर में रहने वाले हरीश पिता ग्यारसीलाल निर्मल 40 साल को परिजनों ने 5 दिसंबर को मंगलनाथ मंदिर मार्ग पर नव मानस नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था। 12-13 दिसंबर की रात नशा मुक्ति केन्द्र से परिजनों को बताया गया कि हरीश…

Read More

प्रस्तावित उज्जैन-इंदौर ग्रीन फिल्ड मार्ग को लेकर किसानों ने वाहन रैली निकाली

दो पहिया वाहन रैली में आए किसान एमपीआरडीसी गो बैक के नारे लगाए रोड नीचा, मुआवजा ऊंचा का ज्ञापन सौंपा, एनएच के पंजीयन की मांग भी रखी ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन कस्बा एवं उज्जैन तहसील के 8 गांव के किसानों ने एमपीआरडीसी गो बैक के नारों एवं झंडे बैनरों के साथ दो पहिया वाहन रैली निकाली। करीब ढाई घंटे में रैली 8 गांव का भ्रमण करने के साथ कोठी पैलेस होते हुए सड़क विकास निगम के कार्यालय पहुंची। यहां इंदौर क्षेत्र के एमडी गगन भाभर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान…

Read More

सरकारी भर्तियों में लेटलतीफी से अभ्यर्थी परेशान

स्कूल शिक्षा विभाग की भर्तियों में सबसे ज्यादा परेशानी उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी  सरकारी भर्तियों में लेटलतीफी से अभ्यर्थी परेशान हैं। परीक्षा होने के बाद परिणाम आने और फिर नियुक्ति होने में दो साल से ज्यादा का समय लग रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग की भर्तियों में सबसे ज्यादा परेशानी देखी जा रही है। दो साल पहले शुरू की गई माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है और अब नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर…

Read More