मुरैना की गैंग से 7 चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा दिन में करते थे मजदूरी, रात को मकानों के तोड़े थे ताले

उज्जैन। नर्मदा परियोजना में बन रही पानी की टंकी पर मजदूरी के लिये आये मुरैना के बदमाश दिन में काम करते थे और रात को सूने मकानों के ताले तोड़ते थे। बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा तो चार थाना क्षेत्र में हुई सात चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया। भाटपचलाना क्षेत्र में एक माह के दौरान चार चोरी की वारदात हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परिवारों के यहां हो रही चोरी में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिये ग्रामीण एएसपी करणदीपसिंह ने अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा बेछोटे के…

Read More

डूबती युवती को देख होमगार्ड सैनिक ने लगाई छलांग , हाथ की काटी नस

उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह क्षिप्रा नदी में डूबती युवती को होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र डाबी ने देखा तो बचाने के लिये छलांग लगा दी। सैनिक ने कुछ देर में युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती मुस्कान पिता रतनलाल 19 साल निवासी खिलचीपुर राजगढ़ की रहने वाली थी। जो परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आई थी और क्षिप्रा स्नान के लिये रामघाट पहुंची। उसे क्षिप्रा की गहराई का अंदेशा नहीं था, घाट पर पैर फिसलने वह गहरे पानी में चली गई थी।  मुस्कान की जान बचने पर परिवार…

Read More

खुसूर-फुसूर हाल –ए- हालिया आयोजन

खुसूर-फुसूर हाल –ए- हालिया आयोजन हाल ही में धर्मनगरी में एक आयोजन का प्रबंधन किया गया। इसे मूलत: प्रशासनिक भाषा में भीड प्रबंधन से संबोधित किया जाता है। वैसे यह श्रद्धालुओं से संबंधित है। इस आयोजन की व्यवस्था में वैसे तो जिला के तकरीबन सभी विभागों का उपयोग होता है लेकिन प्रमुख विभागों को छोडकर शेष को दोयम दर्जे का समझा गया। तिमारदारी से संबंधित सेवा,सुश्रुषा करने वाले विभाग के करीब 10 दर्जन से ज्यादा कर्मचारी एवं तिमारदारी अधिकारियों को पास ही नहीं दिए गए। ये अकेला विभाग नहीं था…

Read More

बाइक सवार परिवार को बस चालक ने कुचला -दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी-पुत्र घायल

उज्जैन। बाइक सवार परिवार को मंगलवार शाम बस चालक ने कुचल दिया। दुर्घटना में पति-पत्नी और पुत्र गंभीर घायल हो गये थे, जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बस चालक की तलाश जारी है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि विक्रमनगर रिंगरोड पर कोठी की ओर आने वाले मार्ग पर शाम को बाइक सवार परिवार को तेजगति से दौड़ती बस ने कुचल दिया था। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। बाइक सवार परिवार गंभीर घायल हो गया…

Read More

-छात्राओं के आंदोलन के आगे झूका प्रशासन सराफा स्कूल वैकल्पिक व्यवस्था तक वहीं रहेगा -सांसद,विधायक,नगर निगम सभापति,कलेक्टर पहुंचे छात्राओं के बी

उज्जैन। रानी लक्ष्मीबाई शासकीय सराफा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के आंदोलन के सामने प्रशासन झूका है और स्कूल स्थानांतरण को हालिया स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था तक निरस्त कर दिया गया है। मंगलवार को सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक अनिल जैन कालूहेडा ,कलेक्टर रौशन कुमार सिंह स्कूल पहुंचे एवं आंदोलन करने वाली छात्राओं को आश्वस्त किया कि विद्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नही हो जाती, तब तक छात्राएं वर्तमान सराफा विद्यालय में ही अध्ययन करेंगी। महाकाल मंदिर के पीछे चारधाम मंदिर के समीप संचालित रानी लक्ष्मीबाई शासकीय सराफा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को…

Read More

माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्णय से जिले के कई बच्चे होंगे लाभांवित माता-पिता नहीं हैं तो बोर्ड की नामांकन-परीक्षा फीस माफ -निर्णय से ऐसे विद्यार्थी न तो परीक्षा देने से वंचित रहेंगे न शिक्षा से

उज्जैन। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस वर्ष की कक्षा 10वीं,12 वीं, द्वितीय बोर्ड परीक्षा, डीएलएड परीक्षा में माता-पिता को खो चूके विद्यार्थियों से न तो नामांकन की फीस लेगा और न ही परीक्षा का शुल्क ही लेगा। इसे लेकर बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं जो जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंच चुके हैं। जिले में ऐसे कई बच्चे इस निर्णय से लाभांवित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी महेंन्द्र खत्री के अनुसार ऐसे विद्यार्थियों की जानकारी निकलवाई जा रही है। मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी एस के रेनीवाल के अनुसार आदेश के अनुसार…

Read More

रेकी के बाद रात में घरों में चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

 खरसौदकलां। भाटपचलाना थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में खरसौदकलां और चिरोलाकलां के अलावा उन्हेल, नागदा और इंगोरिया क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 75 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवरात, 1 लाख 52 हजार रुपए नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने एक चोरी की होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है।…

Read More

मकान के पीछे से भंगार हटाने पर 2 भाईयों में विवाद:शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज

उज्जैन। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के रामद्वारा कालोनी में रहने वाले दिनेश पिता अमृतलाल शर्मा 50 साल का बड़े भाई मिश्रीलाल पिता अमृतलाल शर्मा 60 साल से घर के पीछे रखा भंगार और अटाला हटाने की बात पर बात पर विवाद हो गया। दोनों के परिवार आमने-सामने हो गये और मामला मारपीट में बदल गया। दिनेश के साथ उसके परिवार में शामिल पुत्र श्रेयांश घायल हो गया। दूसरी ओर से मिश्रीलाला उसका पुत्र सुशील घायल हुये है। दोनों परिवार विवाद के बाद थाने पहुंचे। जहां मिश्रीलाल ने आरोप लगाया कि घर…

Read More

नागपंचमी पर सुरक्षा में तैनात वर्दी की दिखाई दी हमदर्दी

उज्जैन। नागपंचमी पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात वर्दी की हमदर्दी और मानवता भी सामने आई। जहां एक दिव्यांग को गोद में उठाकर दर्शन कराये गये, वहीं निगमकर्मी के सीने में दर्द होने पर तत्काल भीड़ के बीच से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहीं नहीं श्रद्धालुओं को भूख लगाने पर एसपी ने खाना मंगवाया और खुद भी साथ बैठकर खाया। धार्मिक नगरी में नागपंचमी के साथ सावन माह का सोमवार होने पर शाम को निकली बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में सुरक्षा व्यवस्था के लिये 36 घंटे के लिये 24…

Read More

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही महिला गिरी -जीआरपी आरक्षक की तत्परता से बची जान

उज्जैन। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय महिला यात्री के गिरने का एक ओर मामला सामने आया है। गनीमत रही कि मौके पर जीआरपी आरक्षक मौजूद था, जिसने तत्परता दिखाते हुये आरपीएफ जवान और यात्रियों की मदद से महिला यात्री की जान बचा ली। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनाक्रम रविवार का है। प्लेटफार्म नम्बर 1 पर बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस आई थी। जिसके रवाना होते ही एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से गिर गई। उसी दौरान…

Read More