उज्जैन। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने चालानी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड क्रमांक 33 में बड़ा गणेश मंदिर के समीप स्थित गली में खुले में कचरा फेंकने पर होटल कर्मा पैलेस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को उक्त क्षेत्र में खुले में कचरा फेंके जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के…
Read MoreCategory: उज्जैन
खुसूर-फुसूर संख्या देख यंत्रियों को डकार आई… मंदिर में हुए बडे आयोजन के दौरान जमकर श्रद्धालु उमडे थे। संयोग
खुसूर-फुसूर संख्या देख यंत्रियों को डकार आई… मंदिर में हुए बडे आयोजन के दौरान जमकर श्रद्धालु उमडे थे। संयोग अंतर्गत श्रद्धालुओं के उमडने का सिलसिला पूरे 3 दिन निरंतर चलता रहा । लाखों की संख्या में भगवान के दर्शनों को श्रद्धालु आए और शहर में जमकर व्यवसाय चला।ई-रिक्शा वालों ने एक किलोमीटर के 300-500 रूपए तक कमाए हैं।सर्प पूजा वाले दिन तो जमकर कमाई का हाल रहा है। मंदिर में कमाई हुई तो बाहर वालों का कहना था हम भी कमाई करने आए हैं। इस सबसे परे 24 घंटों उपरांत…
Read Moreलोक निर्माण विभाग की सडकों की मरम्मत एप शिकायत के माध्यम से लोकपथ एप शिकायत निवारण में उज्जैन अव्वल
उज्जैन। लोक निर्माण विभाग ने सोच बदलो देश बदलेगा की तर्ज पर महाकाल की नगरी उज्जैन में अपनी सडक़ों की सूरत बदलने में प्रदेश में कीर्तिमान रच दिया है। सडक़ों के गड्ढों और खराब रास्तों की ऑनलाइन शिकायतों के निपटारे में उज्जैन जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। उज्जैन लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अजय यादव ने बताया कि एप पर दर्ज शिकायतों को बिना किसी देरी के सीधे मैदानी इंजीनियरों तक पहुंचाकर समय सीमा से पहले निराकरण कराने की सीधी जवाबदेही तय की गई थी,…
Read Moreमुख्यमंत्री डा. यादव ने किया 945 करोड के एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन
उज्जैन। बुधवार शाम उज्जैन गृह नगर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन को एलिवेटेड ब्रिज की सौगात दी है। उन्होंनें उज्जैन शहर में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर इंद्रा नगर चौराहा से नीलगंगा चौराहा तक एवं निकास चौराहा से इंदौर गेट तक) – कुल लंबाई 5.30 कि.मी. का भूमिपूजन किया। ब्रिज की लागत ₹945.20 करोड़ है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत होमगार्ड द्वारा कालिदास एकेडमी में प्रदर्शित किए गए आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक संसाधनों का अवलोकन किया। इस दौरान होमगार्ड…
Read Moreरजत जलाधारी अर्पण के चलते व्यवस्था बदली रहेगी श्री मंगलनाथ में आज भातपूजन नहीं होगा
उज्जैन। श्री मंगलनाथ मंदिर, उज्जैन स्थित भूमिपुत्र श्री महामंगल की जन्मस्थली श्री मंगलेश्वर महादेव के गर्भगृह में महामंगल की जलाधारी में छिद्र होने के चलते मंदिर के गादीपति भारती परिवार की प्रेरणा व प्रयासों से हैदराबाद के श्रद्धालु अमर लोहरी, सोनम लोहरी द्वारा भूमिपुत्र की सेवा में 20 किलो चांदी की जलाधारी अर्पित की जा रही है।गादीपति भारती परिवार के अनुसार मुख्य गादीपति महंत राजेन्द्र भारती के सानिध्य में गुरूवार 20 अगस्त श्रावण शुक्ल अष्टमी को अभिजीत मुहुर्त में दोपहर 12.50 से 12.56 बजे के मध्य श्रद्धालु परिवार द्वारा चांदी की…
Read Moreफुट ओवरब्रिज का जम्प टेस्ट के वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी बोले- ये तो गजब के दिमागी हैं
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए फुट ओवरब्रिज की मजबूती जांचने के लिए ‘जम्प टेस्ट’ किया गया।मंदिर समिति ने ब्रिज पर 100 से अधिक सुरक्षा गार्डों से करीब 10 मिनट तक एक साथ जम्प कराया। वीडियो सामने आने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- “ये तो गजब के… दिमागी हैं।”इसके बाद यूजर्स ने ब्रिज की मजबूती जांचने के तरीके पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा के लिए…
Read Moreपीटीएस के सामने लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक से जा रहे 2 दोस्तों की मौत
उज्जैन। पवासा थाना क्षेत्र में पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) के सामने मंगलवार रात लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों पाटपाला से शंकरपुर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पाटपाला से शंकरपुर जाते समय हादसा-मृतकों की पहचान पाटपाला निवासी सुरेश दायमा और गज्जू बैरागी के रूप में हुई है। दोनों लोडिंग वाहन चलाने का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों बाइक से…
Read Moreगगूल पर आनलाइन रैकी कर चोरी करते थे ब्रांडेड सिगरेट -महेश्वरी एजेंसी में हुई वारदात का आज होगा खुलासा
उज्जैन। दशहरा मैदान स्थित महेश्वरी एजेंसी में हुई लाखों की ब्रांडेड सिगरेट चोरी को आॅनलाइन रैकी कर अंजाम दिया गया था। बदमाश मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से लाखों की सिगरेट चोरी कर चुके थे। महेश्वरी एजेंसी के गोदाम में जून माह के दूसरे सप्ताह में हुई चोरी का आज खुलासा किया जायेगा। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गुजरात वलसाड़ क्राइम टीम ने चैकिंग के दौरान किया सोनेट क्रमांक एमएच 12 डब्ल्यू झेड 1753 को रोका था। जिसमें अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट के सैकड़ो पैकेट भरे होना सामने आये…
Read Moreमुरैना की गैंग से 7 चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा दिन में करते थे मजदूरी, रात को मकानों के तोड़े थे ताले
उज्जैन। नर्मदा परियोजना में बन रही पानी की टंकी पर मजदूरी के लिये आये मुरैना के बदमाश दिन में काम करते थे और रात को सूने मकानों के ताले तोड़ते थे। बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा तो चार थाना क्षेत्र में हुई सात चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया। भाटपचलाना क्षेत्र में एक माह के दौरान चार चोरी की वारदात हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परिवारों के यहां हो रही चोरी में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिये ग्रामीण एएसपी करणदीपसिंह ने अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा बेछोटे के…
Read Moreडूबती युवती को देख होमगार्ड सैनिक ने लगाई छलांग , हाथ की काटी नस
उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह क्षिप्रा नदी में डूबती युवती को होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र डाबी ने देखा तो बचाने के लिये छलांग लगा दी। सैनिक ने कुछ देर में युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती मुस्कान पिता रतनलाल 19 साल निवासी खिलचीपुर राजगढ़ की रहने वाली थी। जो परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर उज्जैन आई थी और क्षिप्रा स्नान के लिये रामघाट पहुंची। उसे क्षिप्रा की गहराई का अंदेशा नहीं था, घाट पर पैर फिसलने वह गहरे पानी में चली गई थी। मुस्कान की जान बचने पर परिवार…
Read More