महाकाल क्षेत्र में अवैध पार्किंग वालों की मनमानी जारी भूखी माता पुल को बनाया पार्किंग स्थल रविवार को पुल के दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े थे वाहन  पुल से आने जाने वाले वाहनों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी

उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में अवैध पार्किंग वालों की मनमानी इस कदर हावी हो गई है कि वह अपने स्वार्थ के लिए वाहनों को कहीं भी पार्क करवाकर पैसे वसूल रहे हैं इसी तरह का नजारा रविवार को नरसिंह घाट भूखी माता पुल पर देखने को मिला। भूखी माता पुल पर वाहन पार्क किये जा रहे थे।पुल पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हुए थे। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी तथा ऐसे में पुल से निकलने वाले वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही…

Read More

गोपनीय नजर बनी हुई , खुफिया दल खोज में लगा रोहिंग्याईयों पर विशेष फोकस -धार्मिक शहर में आतंकी गतिविधियों को लेकर पहले भी जारी हो चुका है अलर्ट

उज्जैन। रोहिंग्याईयों को खोजने के लिए गोपनीय नजर पुरी तरह से जिले में सक्रिय है। खुफिया विभाग की तकरीबन सभी विंग इनकी खोज में लगी हुई है। धार्मिक शहर में आतंकी गतिविधियों को लेकर पूर्व में अलर्ट जारी रहे हैं। जिला पूर्व में सिमी का गढ रहा है जिससे की रोहिंग्याईयों की खुराफात की आशंका बनी हुई है।धार्मिकता का शहर और जिला उज्जैन राजस्थान सीमा से सटा हुआ है। समय-समय पर यहां सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग अपना अलर्ट जारी करता रहा है। सरकार सुरक्षा के दृष्टीकोण से कई दिशा…

Read More

महाकाल के दरबार में भक्तों ने  दान दिए 6 लाख के चांदी के मुकुट – मनोकामनाएं पूर्ण होने पर किया दान, समिति ने किया सम्मान

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  महाकाल के दरबार में रविवार को दो अलग-अलग भक्तों ने चांदी के मुकुट दान में दिए जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जाती है।  पुणे से आए भक्त अभिजीत उत्तम कालडोके ने 3644 ग्राम चांदी का मुकुट अर्पित किया। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपए है। वहीं भुवनेश्वर से आए भक्त भवानी प्रसाद काट ने 1736 ग्राम चांदी का मुकुट दान किया। यह मुकुट करीब दो लाख रुपए का है। मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा और पंडित विकास व्यास की प्रेरणा से यह दान किया गया…

Read More

बाय-बाय लिखकर बी-टेक के छात्र ने लगाई फांसी -दोस्त ने किचन में लटका देखा, स्टेटस पर लिखा मोबाइल नम्बर

उज्जैन। बी-टेक की पढ़ाई के साथ आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र ने शुक्रवार-शनिवार रात फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले छात्र ने मोबाइल स्टेटस पर बाय-बाय लिखा, पिता और भाई के मोबाइल नम्बर डाले, साथ ही भूल मत जाना याद रखा भी लिखा। माधवनगर थाना एएसआई धर्मेन्द्रसिंह तोमर ने बताया कि रात मेंखबर मिली थी कि गणेशपुरा में रहने वाले विजय पिता बजरंगसिंह चंद्रावत 20 वर्ष ने किचन में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचने के बाद सामने आया कि विजय मूलरूप से सोयत…

Read More

विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को तलाशता था और शादी का झांसा देता था

उज्जैन। अब तक आपने लुटेरी दुल्हनों के कई किस्सों को पढ़ा-सुना होगा। पहली बार लुटेरा दुल्हा पुलिस की हिरासत में आया है। जो शादी डॉट कॉम पर विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को तलाशता था और शादी का झांसा देता था। उसने शिक्षा विभाग में पदस्थ महिला और नर्स को अपने जाल में फंसाकर 15 लाख रूपये और एप्पल फोन ठग लिया था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बड़नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली नर्स तलाकशुदा है, 6 माह पहले उसका संपर्क शादी डॉट कॉम के माध्यम से सचिन…

Read More

बस पर चढ़ा क्लीनर हाईटेंशन की चपेट में आया

उज्जैन। ग्राम निपानिया गोयल से शनिवार शाम सोनू पिता भगवानसिंह 30 वर्ष निवासी शाजापुर को उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया था। उसे अस्पताल लेकर आये इमरान ने बताया कि करंट लगा है। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे तत्काल उपचार के लिये भर्ती किया। इमरान के अनुसार सोनू बस पर क्लीनर का काम करता है। शाम को बारिश का मौसम होने पर बस निपानिया गोयल में रूकी थी। तभी ऊपर रखे सामान को बरसाती से ढांकने के लिये चढ़ा था, जहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। बरसाती…

Read More

बाइक सवार युवको के पास मिली 23 हजार की शराब

उज्जैन। अवैध शराब कारोबार में शामिल 2 युवको की सूचना मिलने पर शुक्रवार-शनिवार रात नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने घेराबंदी के लिये प्रधान आरक्षक ्रदिग्विजयसिंह, नितिन चौहान, आरक्षक दीपक दिनकर, महेन्द्र यादव, अंकित चौहान और प्रशांत को अलर्ट किया। टीम ने वाकणकर ब्रिज के पास घेराबंदी की। दोनों युवक बाइक से सावराखेड़ी की ओर से आते दिखाई दिये, जिनके पास 3 बोरियां थी। पुलिस टीम ने रोका और हिरासत में लेकर बोरियों की तलाशी ली। जिसमें अवैध शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। पूछताछ करने पर दोनों युवको के…

Read More

विक्रम सरोवर के पास लडकों से मिले पुलिस गश्ती दल को कछुए थाना पुलिस ने 4 कछुए वन विभाग को सौंपे -वन विभाग ने जांच में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया,आज छोडेंगे  

उज्जैन। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता सामने आ रही है। माधवनगर पुलिस के गश्ती दल ने विक्रम तीर्थ सरोवर के पास से कुछ लडकों के पास से 4 कछुए मिले थे। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में लडकों के सामान्य होने और पास के सरोवर से बाहर आने की स्थिति में कछुए जब्त कर शनिवार को वन विभाग को सौंपे थे। वन विभाग ने इनका चिकित्सकीय परीक्षण करवाया है। स्वस्‍थ कछुए में दो नर दो मादा शामिल हैं।रविवार को इन्हें प्राकृतिक आवास में छोडा जाएगा। शुक्रवार –शनिवार दरमियानी रात…

Read More

खुसूर-फुसूर कडकी में राहत मिली…

खुसूर-फुसूर कडकी में राहत मिली… सबकों मालूम है और सबको खबर है कि जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ निभाने वाली संस्था के दिन बडे खराब चल रहे हैं। आर्थिक स्थितियां बिगडी हुई है। जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। काबिलियत यह है कि प्रति माह वेतन बांटा जा रहा है । प्रदेश के अन्य शहरों में तो वेतन 3-4 माह पीछे चल रहा है। कडकी के हाल में संस्था को एक उपलब्धि मिली है या यूं कहें की पितृ पुरूषों की उधारी वसूलने में कामयाबी मिली है तो…

Read More

शनि प्रदोष पर महाकाल का  उपवास, शाम को लगा भोग – गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने किया अनुष्ठान

दैनिक अवंतिका उज्जैन।   शनि प्रदोष पर्व के अवसर पर शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल ने भी उपवास रखा। प्रदोष पर भगवान महाकाल को पुजारियों ने शाम को आरती में भोग लगाया। इसके पूर्व गर्भगृह में 11 ब्राह्मणों ने शनि प्रदोष का अनुष्ठान किया।  महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में यह अनुष्ठान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया। शनिवार के दिन प्रदोष होने पर यह शनि प्रदोष का महापर्व का संयोग होने पर महाकाल मंदिर में अनुष्ठान किए जाने की परंपरा…

Read More