उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में अवैध पार्किंग वालों की मनमानी इस कदर हावी हो गई है कि वह अपने स्वार्थ के लिए वाहनों को कहीं भी पार्क करवाकर पैसे वसूल रहे हैं इसी तरह का नजारा रविवार को नरसिंह घाट भूखी माता पुल पर देखने को मिला। भूखी माता पुल पर वाहन पार्क किये जा रहे थे।पुल पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हुए थे। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी तथा ऐसे में पुल से निकलने वाले वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही थी। पुल से निकलने वाले वाहन चालक भी पुल पर खड़े वाहनों को लेकर आपत्ति ले रहे थे। महाकाल मंदिर क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में किसी भी दिन हादसा हो सकता है रविवार को नरसिंह घाट के समीप भूखी माता पुल पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हुए थे तथा लोग जहां मर्जी वहां अपना खड़ा कर जा रहे थे।पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी स्थिति यह थी कि पुल से आने जाने वाले वाहनों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। यहां किसी को भी रोकने टोकने वाला नहीं था ऐसे में पुल पर बड़ी संख्या में वाहन कई देर तक खड़े हुए थे और पुल वाहन पार्किंग स्थल बन गया था तथा यहां वाहन पार्क कर उनसे पैसे वसूले जा रहे थे।
संबंधित समाचार
-
महाकाल से रामलला तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर उज्जैन से अयोध्या के लिए यात्रा का शुभारंभ करेंगे दिग्विजय सिंह
उज्जैन। विजयादशमी के पावन पर्व पर 20 अक्टूबर 2026 को महाकाल मंदिर उज्जैन से रामलला मंदिर... -
कोर्ट में मामला, फिर भी बायपास और उज्जैन-जावरा फोरलेन का काम शुरू सिंहस्थ से पहले काम पूरा करने की कवायद, मुआवजा दर के विरोध में ग्रामीण हाईकोर्ट जाने की तैयारी में
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 से पहले सड़क परियोजनाओं को पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। न्यायालय... -
कथावाचक कमल किशोर नागर को धमकी भरा पत्र, गौभक्तों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
खरगोन। प्रसिद्ध कथावाचक कमल किशोर नागर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए...