इंदौर। सरकार की ऑटो अप्रूव व्यवस्था लागू करने न का उद्देश्य आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए फेसलेस सेवा उपलब्ध कराना और वाहन मालिकों को आरटीओ के चक्कर से बचाना है। इसके तहत – मैनुअल अप्रूवल कम कर व वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज करने की व्यवस्था की गई है,लेकिन विभिन्न जगाहें से सामने आए मामलों में फीस, दस्तावेज, टैक्स और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही मालिकाना हक बदलने की स्थिति सामने आई है। ऑटो अप्रूप मोड में गड़बड़ी की बात कही जा रही है, जिससे बिना जांच-परख और…
Read MoreCategory: इंदौर
पार्षद पर टिप्पणी पर विजयवर्गीय ने जताया खेद:बोले- कांग्रेस ने गलत तरीके से पेश किया बयान
इंदौर। महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी मामले में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैकफुट पर आ गए हैं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी पर खेद प्रकट किया है। साथ ही कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया है। विजयवर्गीय ने रविवार को विधानसभा क्रमांक-एक के वार्ड-6 में 7 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद संध्या पर टिप्पणी की थी। उन्होंने पार्षद के काम की तारीफ करते हुए…
Read Moreबाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से किसान की मौत: ट्रैक्टर चालक फरार
इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चमेली देवी कॉलेज के पास सोमवार देर रात बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से 28 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सुमित अपनी पत्नी और डेढ़ माह की बेटी से ससुराल में मिलकर बाइक से गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ससुराल से गांव लौटते समय हुआ हादसा-तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दतोड़ा निवासी सुमित (28) पुत्र मुकेश राजपूत के रूप में हुई…
Read More*टंकी पर तकरार, ठेकेदार को डेडलाइन – मंच पर ठहाके… वार्ड 6 में कैलाश का विकास वाला अंदाज*
इंदौर। विधानसभा-1 को विकास कार्यों में अग्रणी बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 6 में करीब 7 करोड़ 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में 3 करोड़ 10 लाख की लागत से नवीन पानी की टंकी, 3 करोड़ 75 लाख की लागत से पूरे वार्ड में नर्मदा लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ तथा 25 लाख की लागत से निर्मित संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा-1 विधायक कैलाश विजयवर्गीय के साथ सांसद शंकर…
Read Moreडॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी – झांसा देकर ऐंठे 3.96 लाख:एफआईआर दर्ज
इंदौर। आंखों के डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। बाणगंगा इलाके की अनीता जैन ने आंखों के इलाज के लिए राजेश नेत्रालय अस्पताल का नंबर गूगल पर सर्च किया था।सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपियों ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और 5 रुपए का पेमेंट करने के लिए कहा। इसके बाद अलग-अलग अकाउंट से महिला के 3.96 लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read Moreफार्म विला कॉलोनी में नजर आया तेंदुआ:CCTV फुटेजके बाद रहवासियों में दहशत; वन विभाग की टीम करेगी सर्चिंग
इंदौर।ग्राम पंचायत बिहाड़िया में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने से रहवासियों में दहशत फैल गई। ग्राम पंचायत के पीछे स्थित फार्म विला कॉलोनी में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद रहवासियों को तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिली।रहवासियों के मुताबिक तेंदुआ इससे पहले भी 16 और 18 सितंबर को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। सोमवार रात दोबारा तेंदुआ दिखाई देने के बाद आसपास की अन्य कॉलोनियों के रहवासी भी सतर्क हो गए…
Read Moreपहली बार इंदौर आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेवा संकल्प यात्रा के साथ जिला भाजपा कार्यक्रम में होंगे शामिल
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा रविवार को बेटमा पहुंचेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम ग्रैंड माचल में होगा।इस यात्रा की खास बात यह है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी पहली बार इंदौर जिले में पहुंचेंगे। वे यात्रा के साथ बेटमा आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद भाजपा इंदौर ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल…
Read Moreस्टार्टर चालू करते ही लगा करंट:खेत पर मोटर चालू करने गए 50 वर्षीय किसान की मौत; स्विच दबाते ही गिर पड़े
इंदौर।इंदौर के बायपास स्थित नेहरूग्राम में शनिवार को खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए किसान कमल (50) की करंट लगने से मौत हो गई। स्टार्टर का स्विच दबाते ही उन्हें करंट लगा और वे गिर पड़े। बाद में लोगों ने उन्हें देखा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक कमल पुत्र गेदालाल खोबारे हैं। वे पेशे से किसान थे। उनका खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। शनिवार को वे खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए…
Read Moreमरीज की मौत के बाद हंगामा:JDA ने डीन को पत्र देकर FIR, बाउंसर और ID आधारित प्रवेश व्यवस्था की मांग की
इंदौर।इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमवाय अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों और अटेंडेंट्स द्वारा जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र सौंपकर आरोपियों पर तत्काल FIR दर्ज कराने और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई थी मौत-JDA के अनुसार, 77 वर्षीय मरीज सोनी लाल को दाहिने ऊपरी अंग में…
Read Moreपेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़ : CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात
इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। तिरुपति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।यह पेट्रोल पंप अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश बंसल का है। घटना के बाद पंप संचालक ने एरोड्रम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।कैमरों में कैद हुए बदमाश, नगदी चोरी की आशंका-देर रात अचानक पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के…
Read More