देश भर के रेलवे स्टेशनों पर पाली में बने कुल्हड़ में बिकेगी चाय

पाली। राजस्थान के पाली में बने कुल्हड़ में देशभर के रेलवे स्टेशनों पर चाय परोसी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पाली में बन रहे मिट्टी के सिकोरे की क्वालिटी काफी अच्छी है। पाली देश के लिए रोल मॉडल बने, इसलिए यहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी के सिकोरे रेलवे उपयोग में लेगा। इससे देशभर में प्लेटफॉर्म पर सिकोरे में लोग चाय पीते नजर आएंगे। महिलाओं के रोजगार में इजाफा होगा। रेल मंत्री गुरुवार 25 सितम्बर की सुबह करीब 6 बजे ट्रेन से पाली रेलवे स्टेशन पर…

Read More

रेजांगला का शौर्य

रेजांगला का शौर्य मुख्य अतिथि रमेश यादव ने बताया – 1962 के युद्ध में 114 अहीर यादव सैनिकों ने चीन की सेना से लोहा लिया। उन्होंने 3,500 चीनी सैनिकों का सामना किया। इस लड़ाई में 1,350 चीनी सैनिक मारे गए और भारतीय वीरों ने आखिरी सांस तक मोर्चा नहीं छोड़ा। 🎖️ पूर्व सैनिकों का सम्मान कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम हुआ। सैनिक कल्याण संगठन के 30 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार कमल सोनी ने भी संबोधित किया। 📢 अहीर रेजिमेंट की मांग प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

भारत में पहली बार ट्रेन से अग्नि-प्राइम मिसाइल का टेस्ट

इसके लिए स्पेशल ट्रेन बनाई, जंगल-पहाड़ और मैदान तक पहुंच आसान हुई ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने गुरुवार को रेल पर बने मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के जरिए अग्नि-प्राइम मिसाइल की टेस्टिंग की। यह कैनिस्टराइज्ड लॉन्चिंग सिस्टम से लॉन्च की गई। इसके लिए ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया। यह ट्रेन देश के हर उस कोने तक जा सकती है, जहां रेल लाइन मौजूद है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी दी। अग्नि प्राइम मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है। जो एडवांस्ड…

Read More

रेलवे कर्मियों को बोनस, बिहार के लिए 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी। इससे 10.90 लाख कर्मचारियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लाभ मिलेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी। केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर और झारखंड के तिलैया के बीच 104 किलोमीटर की रेल दोहरीकरण परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस पर करीब 2,192 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के लिए लगभग छह हजार करोड़ रुपये की…

Read More

मोहन सरकार ने गोवंशीय पशुओं के मांस को भी टैक्स फ्री किया… जीतू पटवारी ने गौ मांस को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर बीजेपी पर उठाए सवाल

ब्रह्मास्त्र भोपाल प्रदेश सरकार ने जीएसटी परिषद की सिफारिशों के बाद वस्तुओं पर टैक्स की नई व्यवस्था लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें सभी तरह की सब्जियां, फल, पशु एवं मांस भी छूट में शामिल है। खास बात यह है कि सरकार ने जीवित गोवंशीय पशु के अलावा गोवंशीय पशुओं के मांस (ताजा या ठंडा) को भी टैक्स फ्री किया है। सरकार का यह फैसला चौंकाने वाला है। हालांकि मप्र में गोवंशीय पशुओं से मांस उत्पादन की कोई सूचीबद्ध इकाई नहीं है, लेकिन करमुक्त के फैसले से…

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हेलिकॉप्टर हुआ खराब, उड़ान टेस्टिंग से पहले सिग्नल डाउन

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार को हेलिकॉप्टर से टीकमगढ़ आए। भोपाल वापस जाने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हुए तो वो उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद राज्यपाल वापस आकर अपनी कार में बैठ गए। आधे घंटे के इंतजार के बाद तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद हेलिकॉप्टर उड़ान भर सका। टीकमगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कर्मासन हटा में राज्यपाल का कार्यक्रम था। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर हेलीपेड बनाया गया था। वीडियो में राज्यपाल की कार नजर आ रही है। कार के…

Read More

जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को 30 लाख रुपये का दान दिया पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने

पुरी। भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन को 30 लाख रुपये का दान दिया । वर्तमान में केनरा बैंक में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत प्रसाद ने बैंक की ओर से मंदिर को यह दान दिया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर प्रशासन को अपने हस्ताक्षर वाला एक क्रिकेट बैट और गेंद भी भेंट की। वेंकटेश प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने इस मंदिर को लेकर बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। यह सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन…

Read More

देश में पहली बार: 5 वकीलों की डिग्री निलंबित

देश में पहली बार: 5 वकीलों की डिग्री निलंबित ➡️ मामला उज्जैन का, घटना 2009 की पत्रकार घनश्याम पटेल पर 5 वकीलों ने किया था हमला लाठी, डंडों और लोहे की छड़ों से पीटा, चेन और रिवॉल्वर भी लूट ली पटेल को गंभीर हालत में इंदौर के गोकुलदास अस्पताल में 15 दिन भर्ती रहना पड़ा ➡️ 16 साल चली सुनवाई, इंदौर कोर्ट ने सुनाई सजा 4 वकीलों को 7 साल की सश्रम कारावास + ₹10,000 जुर्माना 90 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा को 3 साल की सामान्य कैद ➡️ अब बार काउंसिल…

Read More

फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया

ब्रह्मास्त्र काबुल/नई दिल्ली अफगानिस्तान से एक 13 साल का लड़का प्लेन के लैंडिंग गियर में छुपकर भारत आ गया। अफगानिस्तान की ङअट एयरलाइन की फ्लाइट आरक्यू-4401 काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे रवाना हुई और सुबह 10:20 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर उतरी। एयरलाइन कर्मचारियों ने फ्लाइट के पास एक लड़के को घूमते देखा। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को तुरंत सूचित किया।   इसके बाद उकरऋ ने लड़के को हिरासत में ले लिया और पुलिस को सौंप दिया। लड़के ने…

Read More

कोलकाता में भारी बारिश से बाढ़, 5 की मौत, सड़कों पर 3 फीट तक पानी, मेट्रो सेवा प्रभावित

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रातभर की बारिश से मंगलवार को बाढ़ आ गई। अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर में अलग-अलग घटनाओं में मौतें हुई हैं। भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। कई घरों और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में भी पानी घुस गया। शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा रोक…

Read More