टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी चार हफ्तों के लिए फ्रीज करेगा सरकार

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत सरकार ने शुक्रवार को एक अहम कदम उठाते हुए देश के टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग को चार सप्ताह के लिए फ्रीज करने का निर्देश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर कुछ भारतीय टीवी चैनलों पर अत्यधिक सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित कवरेज दिखाने के आरोप लगे हैं। सरकार का मानना है कि इस तरह की रिपोर्टिंग आम जनता के बीच भय और भ्रम का माहौल…

Read More

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस, कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल

नई दिल्ली। भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला और अमेरिकी ब्लैकमेल बताया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है कि आखिर अमेरिका इस तरह से हमें कब तक ब्लैकमेल करता रहेगा। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में इस बारे में बीते सेशन का वीडियो शेयर किया है। राहुल ने कहा था- क्या अमेरिका हमें बताएगा कि…

Read More

मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारतीय उड़ानों पर 278 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें रद्द

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत की अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि क्षेत्र में जारी अस्थिर स्थिति और कई देशों के हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइंस की कुल 278 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। सरकार ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी पर लगातार नजर रखें और एयरलाइंस द्वारा जारी सूचनाओं को ध्यान से देखें। मंत्रालय के…

Read More

बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, पहले दिन ही आएगा लोकसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने के लिए 3-लाइन व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने अपने सांसदों से कहा है कि वे इन दिनों सदन में मौजूद रहें क्योंकि लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना है। वहीं भाजपा ने भी सांसदों को मौजूद रहने का निर्देश दिया है। विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला को पद से…

Read More

UPSC 25 फाइनल रिजल्‍ट जारी:राजस्‍थान के अनुज टॉपर, 958 क्‍वालिफाई; टॉप 10 में 3 लड़कियां

नई दिल्ली।UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं।–अनुज पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में काम करते हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल…

Read More

चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:वॉट्सएप से कर सकते हैं आवेदन,

देहरादून।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। अब श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या वॉट्सएप के जरिए भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके।इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। परंपरा के अनुसार इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसके…

Read More

ममता बनर्जी धरने पर बैठीं:कहा- चुनाव आयोग ने जिन वोटर को मृत बताया, उन्हें सामने लाऊंगी

कोलकाता।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में धरना दे रही हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि वह कोलकाता में उन वोटरों को सबके सामने लाएंगी, जिन्हें चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर दिया है।कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल में धरने मंच से उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो जिंदा हैं, लेकिन SIR की फाइनल लिस्ट में उन्हें मृत दिखा दिया गया है। ममता के धरने में टीएमसी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल…

Read More

असम में वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट की मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई एसयू-30एमकेआई फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसे में दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की भी मौत हो गई है। वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टी की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की जानकारी दी। सेना के मुताबिक तलाशी अभियान जारी है। जब ये हादसा हुआ तब फाइटर…

Read More

बेंगलुरु- सॉफ्टेयर इंजीनियर महिला ने सुसाइड किया, खाना बनाने को लेकर सास से हुआ था झगड़ा

ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप, पति गिरफ्तार ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु   कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला ने सास से झगड़ा होने पर सुसाइड कर लिया। घटना 4 मार्च को नॉर्थ बेंगलुरु के इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि 35 साल की मृतक महिला सुषमा आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। सुषमा की 5 साल पहले पुनीत कुमार से शादी हुई थी, दोनों का 4 साल का बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि सुषमा और उसकी सास के बीच अक्सर खाना बनाने को लेकर झगड़ा होता था। पारिवारिक…

Read More

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या

लुधियाना। कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसे काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। जिस वजह…

Read More