खुसूर-फुसूर जाम से जीवन हराम… महाआयोजन की तैयारी के तहत शहर में चौतरफा निर्माण कार्य अंजाम ले रहे हैं। तय है इनकी पूर्णता से पूर्व तक आवागमन प्रभावित होगा।आम जनजीवन पर इसका असर भी आयेगा और आवागमन में इससे समस्याएं भी बनेगी। यही सब अभी शहर में चल रहा है। आवागमन से जीवन हराम हो रहा है। आवागमन का संताप आमजन को सता रहा है। सबसे ज्यादा तो यह जाम के हाल के कारण हो रहा है। निर्माणों के चलते पहले से ही आवागमन में मार्ग सकरे हो गए हैं।…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
आर ओ पानी के दाम बराबर बढाए जा रहे,शहर की सीमा से लगे क्षेत्रों में 50 रू.टैंक फायदे के लिए ताक पर रखे कायदे ,मनमर्जी की वसूली -सेल्फ में 25-30 की वसूली एवं घर पहुंच सेवा में 35-45 तक वसूल र
उज्जैन। गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में पेयजल की मांग बढने लगी है। इसे देखते हुए आरओ पानी वितरकों के दामों में भी अचानक बढ़ोतरी हो गई है। इस दाम वृद्धि से आम जन हलाकान है। आर ओ पानी के दाम बराबर बढाए जा रहे,शहर की सीमा से लगे क्षेत्रों में घर पहुंच सेवा में 50 रू.टैंक तक वसूली हो रही है। वहीं सेल्फ में 25-30 की वसूली एवं सामान्य शहरी क्षेत्र की कालोनी में घर पहुंच सेवा में 35-45 तक वसूल रहे हैं।गर्मी बढने के साथ ही…
Read Moreउज्जैन –भोपाल रेलवे ट्रेक पर गर्डर बदलने के दौरान क्रेन पलटी
उज्जैन। शुक्रवार को उज्जैन –भोपाल रेलवे लाईन के अप सेक्शन में तराना रोड स्टेशन के आगे टिल्लर नदी के ब्रिज पर गर्डर बदलने के दौरान क्रेन पलटने से हादसा हुआ है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कुछ समय के लिए रेलवे विद्युत लाईन प्रभावित रही है। सुरक्षात्मक बतौर डाउन लाईन की ट्रेनों को सुरक्षित रूप से निकाला गया है।उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नर्दी पर अप एवं डाउन ट्रेक का ब्रिज बना हुआ है। इस पर से…
Read Moreउज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर बड़ा हादसा:गार्डर बदलते समय क्रेन नदी में गिरी, ट्रेनें प्रभावित
उज्जैन।उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ब्रिज की मरम्मत करने पहुंची क्रेन गार्डर सहित नदी में गिर गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और उज्जैन आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नदी पर दो ब्रिज से अप-डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने ब्रिज के गार्डर में खराबी होने के चलते गुरुवार से उसे बदलने का काम चल…
Read Moreगर्भवती महिलाओं को किया परेशान:ड्रम -गाड़ियों से रोका रास्ता, चार महीने तक पुलिस खामोश, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
इंदौर।चार माह तक शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान एक गर्भवती महिला ने हाईकोर्ट की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने थाना मल्हारगंज पुलिस को शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।मामला पंचकुइया रोड, रामनगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले उमेश जरवाल, दिनेश जुनवाल, महेश जुनवाल और गायत्री जुनवाल पिछले कई महीनों से उसके परिवार को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।रास्ता रोककर करते हैं परेशान-महिला के एडवोकेट के…
Read Moreजल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गुड़ी पड़वा पर्व पाले पर चामला नदी की पूजा अर्चना की
बड़नगर। जल गंगा संवर्धन 2026 अंतर्गत पूरे प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका परिषद बड़नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ 19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा नववर्ष को विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या द्वारा चामला नदी की पूजा अर्चना कर पाला डैम पर किया गया। तत्पश्चात विधायक पंड्या द्वारा पुरानी टंकी परिसर के समीप नवीन प्याऊ का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष…
Read Moreविक्रमादित्य नाट्य मंचन एवं सूर्य उपासना कार्य- क्रम के पश्चात हिंदू नववर्ष पर दी शुभकामनाएं
शुजालपुर। नव संवत्सर 2083 का नगर में गुरूवार को भव्य रूप में स्वागत किया गया। हिन्दू नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने सूर्यदेव को नमन करते हुए अर्ध्य चढ़ाया। इस कार्यक्रम में सुबह लगभग 6 बजे उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार सहित बडी संख्या में महिलाएं व पुरूष दुर्गा दरबार के समीप एकत्रित हुए। जिन्होने संयुक्त रूप से सूर्यदेव को जल अर्पण करते हुए नववर्ष की बेला में सुख समृद्घि व शांति की कामना की। इसके उपरांत कीर्तन करते हुए प्रभात…
Read Moreघाट की सफाई कर जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत
जीरापुर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के जल स्रोतों के रखरखाव, साफ-सफाई, सौंदर्यकरण एवं संरक्षण के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि और नववर्ष के अवसर पर नगर परिषद जीरापुर द्वारा छापी बांध घाट की साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने घाट की सफाई कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान जल स्रोतों के संरक्षण…
Read Moreविहिप ने आरोग्य की कामना के साथ नीम मिश्री का किया वितरण
ब्यावरा। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पीपल चौराहे पर स्टॉल लगाकर सामाजिक सद््भाव और आरोग्य की कामना के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। परंपरानुसार पीपल चैराहे पर स्टॉल लगाया गया, जहां मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे। श्रद्वालुओं तथा कामकाज के लिए निकलने वाले नागरिकों को नीम और मिश्री का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। परंपरानुसार पीपल चौराहा वर्षो से इस आयोजन का केन्द्र रहा है, जहां समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल…
Read Moreतेल की शॉर्टेज के नाम पर बड़ा उछाल, 10 रु. किलो भाव बढ़े
उज्जैन। 15 दिन में तेल 1 किलो 10 रुपए बढ़कर अब बाजार में 158 से 160 रुपए प्रतिकिलो के भाव पर बिकने लगा है। सोयाबीन तेल 15 किलो 2 दिन में 40 रुपए बढ़कर 2420 रुपए हो गया।तेल कारोबारी के अनुसार यह समय व्यापार का होने से आम खरीदारों को दाम अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भरपूर भंडार और ओवरफ्लो की स्थिति है, लेकिन जहाज पर रोक और जमाखोरी को बढ़ावा मिलने से भाव में बड़ी तेजी लाई जा रही है। इधर, उज्जैन मंडी में…
Read More