ब्यावरा-राजगढ़। प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के मछुआ कल्?याण एवं मत्?स्?य विकास विभाग के मंत्री पंवार ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। यह केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। मगर राज्यमंत्री यह भूल गए कि उनकी ही विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है। सुठालिया बायपास तिराहे पर रोड पूरी तरह से उखड़ चुका है और उक्त सड़क एक खतरनाक…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
जल प्रदूषण की समस्या के निराकरण हेतु उज्जैन की विशेषज्ञ टीम द्वारा निरीक्षण
महिदपुर। नगर पालिका परिषद महिदपुर में नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने एवं जल प्रदूषण की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आज दिनांक 28/04/2026 को इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन के विशेषज्ञ दल द्वारा नगर का दौरा किया गया। निरीक्षण दल में डॉ. कंजन उपाध्याय, डॉ. सविता मारू, श्री सौरव यादव विशेषज्ञ दल द्वारा नगर पालिका परिषद महिदपुर के इंटेक वेल एवं फिल्टर प्लांट का भौतिक निरीक्षण किया गया। दल ने दोनों स्थानों की तकनीकी व्यवस्थाओं, जल शुद्धिकरण प्रक्रिया एवं रख-रखाव का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान इंटेक वेल एवं…
Read Moreवार्ड 15 में 5.85 लाख की सीसी रोड का निर्माण शुरू
सारंगपुर। सारंगपुर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के क्रम में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 15, आदर्श नगर कॉलोनी में नई सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। करीब 5.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सडक का निर्माण का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्य का श्रीगणेश किया। विकास कार्यों में गुणवत्ता प्राथमिकता इस दौरान नपा अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने कहा कि…
Read More18 विभिन्न वाहन चालकों से शमन शुल्क के रूप में 9700 की वसूली की
महिदपुर रोड। स्थानीय पुलिस ने महिदपुर पुलिस अधीक्षक जेंडर लिंग जेरेपा की उपस्थिति में सोमवार की शाम को नगर के नागदा तिराहे पर सघन निरीक्षण अभियान चला कर नागदा तिराहे से गुजरने वाली यात्री बसों मोटर सायकिल सवारों तथा अन्य वाहनों की सघन जांच कर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने ट्रकों स्कॉर्पियो तथा अन्य चौपहियां वाहनों का नियम विरुद्ध परिचालन करने वाहनों का बीमा ड्राइविंग लाइ सेंस व अन्य कमियां पाये जाने वाले वाहन मालिकों से वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई 18 विभिन्न वाहनों के मालिकों से…
Read Moreसात्विक एवं कृष्णा का चयन 69 वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ
खाचरोद। प्राचार्य श्री मति येशा भंसाली ने बताया कि सात्विक ढोढरिया ने 69 वी राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो कि छतरपुर में आयोजित हुआ था उसमें में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना चयन 69 वी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो की खेल परिसर दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमे की सात्विक ढोढरिया ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया । छात्र की इस उपलब्धि पर संस्था संचालक ललित कांकरिया , वैभव बुपक्या , बालेश बुपक्या प्राचार्य येशा भंसाली उपप्राचार्य राजकुमार सेजवार खेल शिक्षक निमित शर्मा, एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते…
Read Moreआदिवासियों की 44 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्री का कब्जा
किसान बोले- जिला प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर कृषि भूमि को नजूल घोषित कर दिया ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिला प्रशासन पर 29 आदिवासी किसानों की पुश्तैनी जमीन लैंड यूज नियमों को नजरअंदाज कर उद्योग को लीज पर देने का आरोप है। किसानों का दावा है कि उनकी कृषि भूमि को गलत तरीके से नजूल भूमि घोषित कर दिया गया, जिससे 29 परिवार अब मजदूरी करने को मजबूर हैं। बेबस किसानों ने अब न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली है। पूरा मामला पीथमपुर के पास काली बिल्लोद स्थित…
Read Moreटेक होम राशन व्यवस्था पर आर्थिक संकट मंडरा रहा, पोषण आहार प्लांट चलाने की जिम्मेदारी महिलाओं का दी थी
उज्जैन। चाहे उज्जैन हो या फिर पूरा प्रदेश ही क्यों न हो जो जानकारी प्राप्त हो रही है उसके अनुसार 1200 करोड़ रुपए की टेक होम राशन व्यवस्था पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य ने सरकार ने प्रदेश में पोषण आहार प्लांट चलाने की जिम्मेदारी महिलाओं का दी थी। लेकिन निरंतर घाटे के कारण पोषण आहार प्लांट पर आर्थिक संकट इस कदर मंडराया है कि ये करीब तीन महीने से बंद पड़े हैं। सरकार का कहना है कि समूहों द्वारा संचालित सातों प्लांट सालाना…
Read Moreपांच साल बाद 43 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान रात का न्यूनतम पारा भी रिकार्ड तोड़ने को आतूर
– उज्जैन। दिन में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब रात का न्यूनतम तापमान भी रिकार्ड तोड़ने पर आतूर दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सीजन में 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान पांच साल बाद 43 डिग्री दर्ज हुआ है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि से मौसम बदला हुआ था और तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ था। लेकिन 20 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी आना शुरू हो गई। 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुके अधिकतम…
Read Moreनलवा-चंदूखेड़ी के बीच आयशर-टैंकर में भिड़ंत -चालक को निकालने के लिये बुलाई जेसीबी, कुछ देर बाद हुई मौत
उज्जैन। बड़नगर मार्ग पर ग्राम नलवा-चंदूखेड़ी के बीच मंगलवार दोपहर आयशर और पानी के टैंकर में भिडंत हो गई। आयशर चालक को निकालने के लिये जेसीबी बुलाई गई। चेन बांधकर क्षतिग्रस्त हिस्से का खींचा गया और चालक को बाहर निकाला। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि दोपहर में ग्राम नलवा-चंदूखेड़ी से गुजर रहे देवास-बदनावर हाइवे पर किनारे पर लगे पौधों में टैंकर के माध्यम से पानी दिया जा रहा था। उसी दौरान तेजगति से आ रही आयशर टैंकर के पिछले हिस्से से…
Read Moreकृषि आदान व्यापारियों का एक दिन का देशव्यापी बंद रहा दुकान खोलने वाले 5 प्रतिष्ठानों को एक दिन का “सीदा” दान किया
उज्जैन। खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आव्हान पर सोमवार को देश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहें।इस दौरान उज्जैन में दुकान खोलने वाले 5 प्रतिष्ठानों पर जाकर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी ने पुरातन पद्धति अनुसार एक दिन का “सीदा”अन्न दान किया है। इसमें आटा,दाल,चावल,नमक आदि सामग्री शामिल रही है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी ने बताया कि खाद ,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को…
Read More