पटाखा दुकान में आग, कार-दोपहिया जले:आग के बीच फूटते रहे पटाखे, इधर-उधर उड़ते रहे रॉकेट;

इंदौर। नायता मुंडला के समीप एक पटाखा दुकान (गोडाउन) में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आने से जल गई, वहीं दो पहिया वाहन भी जलने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया।फायर ब्रिगेड के मुताबिक, घटना नायता मुंडला इलाके में एक पटाखा दुकान में आग लगने की सूचना…

Read More

मुरलीपुरा में खाने की बात को लेकर विवाद में चाचा ने की थी भतीजे की हत्या

उज्जैन।मुरलीपुरा में मजदूरी का काम करने वाले युवक की जघन्य हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का चाचा ने ही फावड़े से पिट पिट कर अपने भतीजे की हत्या की थी। मामले में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।सोमवार शाम महाकाल थाना पुलिस को मुरलीपुरा में खून से सनी एक लाश पड़ी होने की सुचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचने पर आसपास के रहवासियों ने जानकारी मिली कि मृतक मुकेश नायक…

Read More

कलेक्टर कार्यालय के बाहरछात्रों का प्रदर्शन:1000 सीट वाले नए छात्रावास भवन की मांग

उज्जैन। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्रों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र कोठी रोड स्थित शासकीय संभागीय एवं पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास की बदहाल स्थिति को लेकर आक्रोशित थे। छात्रों का आरोप है कि करीब 44 साल पुराना यह छात्रावास भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे यहां रहने वाले छात्रों की सुरक्षा खतरे में है।प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन से 1000 सीट क्षमता वाले एक नए और आधुनिक छात्रावास के निर्माण की मांग की। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।जानकारी के अनुसार, इस…

Read More

किन्नर के घर हमला, 3.5 लाख रुपए लूटे: छत के रास्ते से घुसे 3 बदमाश, डंडे से पीटा;

उज्जैन।उज्जैन के उन्हेल में किन्नर के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाश किन्नर को घायल करने के बाद 3.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। घटना में किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे उज्जैन रेफर किया गया।कविता किन्नर उन्हेल में अपने चेले मिष्टी के साथ रहती हैं। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कविता के घर में तीन लोग धारदार हथियार लेकर दाखिल हुए। कविता ने बताया कि छत के रास्ते तीनों घर में घुसे। अंदर…

Read More

अस्पताल में हंगामा तोड़फोड़:सड़क हादसे के 2 घायलयुवकों के इलाज में देरी पर भीड़ भड़की

उज्जैन।उज्जैन के जिला चिकित्सालय चरक भवन में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे इलाज और एंबुलेंस में देरी के आरोप को लेकर भारी हंगामा हो गया। महाकाल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल लाया गया था। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और डॉक्टरों से अभद्रता की।सड़क हादसे  में दो युवक गंभीर-महाकाल थाना क्षेत्र में एक ऑटो और टू-व्हीलर की जोरदार टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घायलों को…

Read More

सरकारी भूमि को निजी बताकर भाजपा विधायक ने खरीदा:लोकायुक्त- हाईकोर्ट तक पहुंची शिकायत

उज्जैन।उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास पार्किंग में उपयोग हो रही जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन को निजी दिखाकर उसका सौदा किया गया। जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी बताई जा रही है। मामले की शिकायत लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और हाईकोर्ट तक पहुंची है।मामला करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा है। यह जमीन 2 मार्च 2026 को यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 3.82 करोड़ रुपए में खरीदी। कंपनी के डायरेक्टर और साझेदारों में आलोट के भाजपा…

Read More

तेजाजी नगर में :दो कारें भिड़ीं, एक की मौत; 3 घायल, कारें हुईं क्षतिग्रस्त

इंदौर।इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा एबी रोड बायपास स्थित तेजाजी नगर ब्रिज के पास हुआ, जहां दो कारें आपस में टकरा गईं।पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 1 बजे की है। सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।एसआई अविनाश नागर ने बताया कि एक कार में प्रथम चौधरी (22) निवासी रंगवासा, कृष्णा (30) निवासी सांवेर और चेतन…

Read More

शराब कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया, एक करोड़ मांगे:; दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी समेत हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये गैंग, कारोबारी के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड कर रहा था।मामले की मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन को बताया जा रहा है, जो 2019 के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस में सजा काट चुकी है। उसे भी हिरासत में…

Read More

होमगार्ड लाईन में जवानों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

उज्जैन। प्रशासनिक कार्यालयों और अधिकारियों के बंगलों पर तैनात होमगार्ड जवानों को सोमवार दोपहर होमगार्ड लाइन में जिला सेनानी संतोष कुमार जाट के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जवानों को अग्नि सुरक्षा से बचाव के उपाय, आग के प्रकार और फायर एग्जीग्यूशर का उपयोग कैसे किया जाये इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एडीईआरएफ के साथ नगर निगम की फायर टीम में मौजूद रही। आगजनी के दौरान प्रभावितों को किसी प्रकार से सीपीआर दिया जाये इसका अभ्यास भी कराया गया। जिला सेनानी…

Read More

नवनियुक्त शासकीय अधिवक्ताओं को किया सम्मान

उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा नियुक्त किये गये नवनियुक्त शासकीय अधिवक्ताओं का सोमवार को उज्जैन जिला अभियोजन संचालनालय के प्रभारी उपनिदेशक राजेंद्र खांडेगर द्वारा पुष्प माला से स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अधिवक्ताओं को भविष्य में उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रोत्साहित कर बधाई दी गई। सम्मान कार्यक्रम में रविंद्र कुशवाह, जय शर्मा,  संजय गोयल, अजय पांडेय, महेश यादव, सचिन तेनगुरिया, राजेंद्र सिंह चौहान, हेमंत गिरजे, नारायण डोडिया अतिरिक्त लोक अभियोजक का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में अभियोजन कार्यालय से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक…

Read More