सरकारी भूमि को निजी बताकर भाजपा विधायक ने खरीदा:लोकायुक्त- हाईकोर्ट तक पहुंची शिकायत

उज्जैन।उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास पार्किंग में उपयोग हो रही जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जमीन को निजी दिखाकर उसका सौदा किया गया। जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की तैयारी बताई जा रही है। मामले की शिकायत लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू और हाईकोर्ट तक पहुंची है।मामला करीब 45 हजार वर्गफीट जमीन से जुड़ा है। यह जमीन 2 मार्च 2026 को यूटोपिया बोटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 3.82 करोड़ रुपए में खरीदी। कंपनी के डायरेक्टर और साझेदारों में आलोट के भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय और इकबाल सिंह गांधी शामिल बताए जा रहे हैं।शिकायत के अनुसार सौदे में शामिल खसरों की कुछ जमीन वर्तमान में महाकाल मंदिर पार्किंग के रूप में उपयोग हो रही है। आरोप है कि यह भूमि पहले सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज थी, बाद में इसे निजी खातों में दर्ज कर दिया गया।उज्जैन निवासी कांग्रेस पार्षद राजेंद्र कुवाल ने मुख्य सचिव, लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू से लिखित शिकायत की है। इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर कर जांच की मांग भी की गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment