मिडिया इनफ्लूएंजर हर्षा रिछारिया ने सन्यास दीक्षा ग्रहण की,बनी हर्षानंद गिरी

    उज्जैन। प्रयागराज कुंभ से चर्चा में आई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने रविवार को यहां शिप्रा नदी के किनारे मौन तीर्थ आश्रम में महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि से सन्यास दीक्षा ग्रहण की है। इस दौरान प्राश्चित कर्म, पिंडदान, शिखा व दंड विसर्जन की परंपरा निभाई गई। सन्यास दीक्षा उपरांत वे हर्षानंद गिरी नाम से पहचानी जाएगी। प्रयागराज कुंभ में मोनालिसा, आईआईटी बाबा के साथ ही हर्षा रिछारिया चर्चा में आई थी। अब जहां एक और आईआईटी बाबा और मोनालिसा ने विवाह कर लिया तो वहीं दूसरी ओर हर्षा…

Read More

पथराव में 4 पुलिसकर्मी हुये थे घायल, 3 को भेजा जेल

उज्जैन। महिदपुररोड थाना क्षेत्र के नागदा तिराहे गोगापुर मार्ग पर शुक्रवार को 2 बाइक की टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया था। थाना प्रभारी आर. एस. भाबोर एएसआई सुरेशचंद्र सोनगरा, प्रधान आरक्षक समरथलाल और आरक्षक मदन पग्गी के साथ विवाद को शांत कराने पहुंचे थे। इसी दौरान थाने से कुछ दूरी पर जमा हुई भीड़ ने पथराव कर दिया था। घटनाक्रम में थाना प्रभारी सहित तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। थाना प्रभारी को गंभीर चोंट लगी थी। एसआई प्रेम मालवीय ने बताया कि मामले में आरक्षक मदन पग्गी की…

Read More

आयशर से टकराया ट्रक, चपेट में आया बाइक सवार

उज्जैन। इंदौररोड पर शनिवार सुबह बाइक सवार को बचाने में हादसा हो गया। आयशर से टकराने के बाद ट्रक पलटी खा गया। चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। आयशर भी पलट गई थी, जिसका चालक घायल हुआ है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के इंदौररोड स्थित पंथपिपलाई के पास यथार्थ पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी गैस रिफिलिंग आयशर से टकरा गया। घटनाक्रम में ट्रक और आयशर पलटी खा गये। जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गया…

Read More

सिहोर से गिरफ्त में आया फर्जी गोलीकांड में फरार आरोपी -संरक्षण देने वाला भी हिरासत में, देशी कट्टा हुआ बरामद

उज्जैन। ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात हुये फर्जी गोलीकांड में फरार चल रहे षडयंत्रकारी आरोपी को शनिवार शाम सिहोर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे संरक्षण देने वाला युवक भी हिरासत में आया है। पुलिस को अब षडयंत्र के मुख्य आरोपी रौनक गुर्जर की तलाश है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला अतिक माहूरकर 11 अप्रैल की रात थाने पहुंचा था और एक्टिवा से आये 2 नकाबपोश बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, 2 दिन बाद मामला…

Read More

41 डिग्री के करीब तापमान, लू चलने का बढ़ा खतरा -नर्सरी से कक्षा 8वीं तक का बदला गया समय

उज्जैन। अप्रैल माह अब मई जैसा तपता दिखाई दे रहा है। तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, लू चलने का खतरा बढ़ गया है। हवा में गर्माहट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तापमान ओर बढ़ने की आशंका जताई है। अप्रैल माह के 11 दिन शेष बचे है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। शनिवार को अधिकतम तामपान 41 डिग्री के करीब 40.8 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार-शनिवार रात के तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट आई थी। दिन के…

Read More

साले के साथ मिलकर साडू का रेता था गला हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था आरोपी

उज्जैन। गला रेतकर की गई हत्या का शनिवार को महिदपुर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया गया। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 20 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपी मृतक के रिश्तेदार है, मुख्य आरोपी साडू है। महिदपुर थाना क्षेत्र के सेमलिया रोड़ पीली खाई जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश बरामद की गई थी। मृतक का गला रेता गया था। जिसकी पहचान बालाराम उर्फ बालेश्वर पिता शंकरलाल गुजराती 38 साल निवासी ग्राम सेमलिया के रूप में हुई…

Read More

माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी ने की मारपीट, पिता का फोड़ा सिर

उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम धन्नाखेड़ी में रहने वाले कालूसिंह पिता भगवानसिंह परमार का कुछ दिनों पहले पत्नी अनिका से विवाद हो गया था। पत्नी ग्राम में ही मायके चली गई थी। शुक्रवार रात कालूसिंह अपने ससुराल के सामने से गुजर रहा था। उसी दौरान पत्नी अनिका ने पति को देख लिया उसने अपने पिता बजेसिंह और मां शांताबाई के साथ मिलकर पति को रोका और झगड़ा कर मारपीट करने की बात पर विवाद शुरू कर दिया। यहीं नहीं पत्नी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर पति को लाठी-डंडे से…

Read More

गुणमाला कंकरेचा उज्जैन की पुण्यतिथि पर विविध आहार सामग्री से गौ-श्वान-पंछी सेवा

महिदपुर। धमार्नुरागी-धर्मनिष्ठ-मृदुभाषी समाजसेविका-जीवदया प्रेमी-स्व.श्रीमती गुणमाला देवी धर्मपत्नी स्व.श्री सुगनचंद कंकरेचा जैन उज्जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर पुण्यशाली कंकरेचा परिवार उज्जैन के द्वारा श्री आदिनाथ ग्रुप महिदपुर के माध्यम से श्री गोपाल गौशाला झारडा कटन पर गौ माता को सर्वप्रथम तीन महामंत्र नवकार सुनाकर आहार सामग्री पशु आहार-हरा चारा – गेहूं की शुद्ध घी से चुपड़ी रोटी-आम- तरबूज-खरबूज-केला-ककड़ी-हरा धनिया- चवला फली से आहार कराया गया। श्वानों को गेहूं की रोटी से आहार एवं पक्षियों को ज्वार दाने से आहार कराया गया।श्री आदिनाथ ग्रुप के चमन सोनी ने बताया कि जिस पुण्यात्मा…

Read More

पंचकोशी यात्रा पूर्ण कर लौटी महिला श्रद्धालुओं का किया सम्मान

महिदपुर रोड। ग्राम सगवाली से पिछले दिनों उज्जैन में आयोजित पंचकोशी यात्रा में शामिल होकर वापस अपने गांव लौटी राजपूत समाज की क्षत्राणियों का ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग ,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, तथा ग्रामीणों की और से संयुक्त रूप से आयोजित कार्य क्रम में पुष्प माला पहना कर सम्मान किया गया इस दौरान सरपंच सचिव , सहायक सचिव एवं पटवारी आयुष्मान चिकित्सक प्रधानध्यापक आंगनवाडी कार्य कर्ता ग्राम कोटवार आदि ने आत्मीय स्वागत किया

Read More

महिला कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत स्वागत

जगोटी। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया के उज्जैन आगमन पर महिला कांग्रेस नेता सीमा पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर लीला बाई चौहान, श्यामु बाई, रेखा कुशवाह, सोनमजितेंद्र, आशा जी ज्योति चौहान, रश्मि त्रिवेदी सोनिया ठाकुर, ऊषा मालवीय, अंजली चौहान, भावना सोलंकी, रेखा कुशवाह, शमा पाटीदार संगीता राजपूत, अंजू बैरागी, शालिनी शर्माआदि ने स्वागत किया उपरोक्त जानकारी रेखा कुशवाह ने दी ।

Read More