अधिक मास में मंदिरों के आजू-बाजू परेशान होते श्रद्धालू लघुशंका स्थलों पर ताले,घाट पर कपडे बदलने के लाले84 महादेव मंदिरों के पास अतिक्रमण जैसे हाल, श्रद्धालुओं की सुविधा बेहाल

उज्जैन। अधिकमास में शहर के 84 महादेव मंदिरों,नो नारायण मंदिरों एवं सप्तसागर के आजू-बाजू श्रद्धालुओं को परेशान होते देखा जा रहा है। खासकर महिला श्रद्धालुओं को। इन धर्मस्थलों के आसपास लघुशंका स्थलों पर ताले लगे हुए हैं और धर्म मास में घाट पर कपडे बदलने के लाले हैं। 84 महादेव मंदिरों के आसपास पक्के अतिक्रमण किए गए हैं। श्रद्धालु को सिर्फ दुधारू गाय बना दिया गया है। मंदिर से जुडी सुविधा के उपयोग का हकदार नहीं ऐसे हाल बना दिए गए हैं। धार्मिक मास का अंतिम दौर चल रहा है।…

Read More