पोस्टमार्टम के बाद फिर से साधु को दी गई समाधि

उज्जैन। समाधि में दबी लापता साधु की लाश को प्रशासन की अनुमति के बाद खोदकर बाहर निकाला गया था। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में लाश का उसी स्थान पर भाई की मौजूदगी में समाधि दी गई। साधु की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर सामने आ पायेगा। जावरा के रहने वाले अनिल पिता किशोर जोशी ने 17 जून को उज्जैन आने के बाद चिमनगंज थाना पुलिस को भाई गंगेश्वरगिरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और बताया कि मंगलनाथ मंदिर के पास मलानी बाबा की…

Read More

हिरासत में आया दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी,कार चालक से मारपीट

उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम महुडीपुरा रोड पर 18 जून को मंजू पति सत्यनारायण शर्मा और उसके प्रेमी कालूराम पिता पर्वतलाल वर्मा निवासी बैलाखेड़ा की हत्या होना सामने आया था। दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया था। हत्याकांड को मंजू के दामाद अनिल और उसके भाई कालूराम ने अपने साथी रफीक के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने अनिल और कालूराम को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया। रफीक फरार था, जिसकी तलाश में कई…

Read More

सुबह से धूप निकली,दोपहर उपरांत बादलों ने धूम मचाईपांच दिन देरी से ही सही,आया मानसून झूम के -अव्यवस्था खुलकर सामने आई,  नाली का पानी सडकों पर पसरा,कई जगह पानी भरा

उज्जैन। शनिवार को 5 दिन से अधिक देरी से मानसून अंतत: उज्जैन पर मेहरबान हुआ है। दोपहर तक कडक धूप के बाद मौसम ने पलटा खाया और बादल छा गए। इसके बाद बादलों ने धूम मचाने का क्रम शुरू किया जो देर शाम तक जारी रहा है। मध्य दोपहर एक समय ऐसा भी रहा कि जिसमें नए शहर में सूखा देखा गया और पुराने शहर में झमाझम बारिश हो रही थी। मानसून के आगमन के साथ ही अव्यवस्था एवं समस्याओं ने मुंह खोल दिया है। शहर के कई हिस्सों में…

Read More

मोहर्रम से पहले घोड़े के जुलूस में विवाद युवकों के बीच चले लाठी-डंडे,: पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

उज्जैन। मोहर्रम से पहले निकलने वाले घोड़ों के जुलूस के दौरान विवाद सामने आया है। शहर के बेगमबाग क्षेत्र में जुलूस में शामिल कुछ युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आने वाले मोहर्रम के जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार यह वीडियो 18 जून की रात का बताया जा रहा है। वीडियो में बेगमबाग क्षेत्र में मोहर्रम के लिए निकलने वाले घोड़े के जुलूस में शामिल एक…

Read More

आदिवासी महिला से गैंगरेप: वायर चोरी करने आए बदमाशों ने पति को भी पीटा;

उज्जैन। गांव में चोरी करने आए बदमाशों ने आदिवासी महिला (30) से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पहले एक आरोपी ने महिला को बंदूक दिखाकर उसके 12 साल के बेटे के सामने दुष्कर्म किया।इस दौरान उसके अन्य साथी सामान समेट रहे थे। इसके बाद उन्होंने भी जबरदस्ती की। बड़नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक वारदात 18 जून की रात की है। खेत में चौकीदारी करने वाले पति-पत्नी अपने 12 साल के बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहे…

Read More

श्रद्धालु को ई-रिक्शा की छत पर बैठाया:रिक्शा ओवरलोड करके घुमाया, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ई-रिक्शा चालक ने यात्री को वाहन की छत पर बैठाकर सफर कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  यातायात पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर  कार्रवाई की है।वीडियो में ई-रिक्शा में एक यात्री वाहन की छत पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो संज्ञान में आते ही यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मोटर वाहन…

Read More

ढाबे पर रुकी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

उज्जैन।ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके युवक और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट कर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 6 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।मीडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना 2024 की है। पीड़िता अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से महिदपुर क्षेत्र स्थित घड़ी वाले बाबा के दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद दोनों रात करीब 10 बजे माकड़ौन थाना क्षेत्र के एक ढाबे…

Read More

ट्रैक्टर की टक्कर से गोद भराई समारोह में बाइक से जा रहे 2 भाइयों की मौत: 1 घायल; प्रकरण दर्ज

उज्जैन। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई अपने भांजे के यहां आयोजित गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।जानकारी के अनुसार मरंडवा गांव निवासी 80 वर्षीय पीरूलाल और उनके छोटे भाई 75 वर्षीय भागीरथ गुरुवार को अपने पोते अभिषेक के साथ बाइक से उज्जैन जा रहे थे। अभिषेक बाइक…

Read More

खेत किनारे मिली खून से सनी महिला-पुरूष की लाश -प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का, परिजनों से पूछताछ जारी

उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम खुरचनिया प्रताप महुडीपुरा रोड पर गुरूवार दोपहर 2 खेत की मेड़ के बीच महिला-पुरूष की खून से सनी लाश मिलने पर हडकंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने आया।  फिलहाल दोनों के परिवार से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि जल्द मामले का खुलासा हो सकता है। राघवी थाना पुलिस को दोपहर 12.40 बजे के लगभग कुछ लोगों ने सूचना देकर बताया कि ग्राम खरचुलिया प्रताप महुडीपुरा रोड पर अम्बाराम और अमर के खेत के बीच बनी…

Read More

परिवार तलाशता रहा, गड्ढे में मिली पुत्र की लाश

उज्जैन। रेलवे स्टेशन परिसर से बुधवार शाम मजदूर परिवार का 4 वर्षीय पुत्र लापता हो गया। परिवार तलाशता करता रहा। कुछ देर बाद शंका होने पर समीप पानी से भरे गड्ढे में देखा। मासूम की लाश उसमें होना सामने आई। मांडव का रहने वाला सिंघाडे परिवार मजदूरी के लिये अहमदाबाद गया था। जहां से बुधवार को ट्रेन से शाम को उज्जैन लौटा। परिवार के 6 सदस्य स्टेशन परिसर माल गोदाम के पास रूक गये और भोजना बनाने की तैयारी करने लगे। इस दौरान परिवार का 4 वर्षीय पुत्र अल्लू पिता…

Read More