विधिक सेवा सप्ताह के तहत कोर्ट परिसर से निकली बाइक रैली विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

बड़नगर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन पुरनचंद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के सचिव एवं जिला न्यायाधीश गौरव प्रज्ञानन के निर्देशन में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह-2026 के अंतर्गत अभिभाषक संघ बड़नगर द्वारा शुक्रवार को विधिक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कोर्ट परिसर से हुआ। जहां से न्यायिक अधिकारियों एवं अभिभाषकों ने बाइक रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया तथा आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं न्याय तक सहज पहुंच के प्रति जागरूक रहने का…

Read More

किसान जागरूक नहीं हुआ तो मजदूर बनकर रह जाएंगे ग़लत नीतियों से दशा बदतर हो गई- विधायक दिनेश जैन

जगोटी। समीपस्थ ग्राम महुडी में पांच लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से बनी पुलिया के लोकार्पण समारोह में विधायक दिनेश जैन बोस ने मंदिर परिसर में आयोजित सभा में कहा कि जिस रफ्तार से किसानों की उपयोगी क़ृषि भूमि बड़े बड़े औद्योगिक घरानों द्वारा खरीदी जा रही है यदि ये हालात नहीं बदले तो आने वाले समय में किसान मजदूर बनकर रह जाएगा, केंद्र व प्रदेश सरकार की ग़लत नीतियों से किसानों की दशा बदतर हो गई है यदि किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष नहीं किया तो आने…

Read More

नायन के दोनों बाँधो में कुल 235 एमसीएफटी पानी शेष:आबादी के साथ उद्योगों की जल आपूर्ति की चुनौती बढ़ी

नागदा । नागदा-खाचरौद क्षेत्र में आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। क्षेत्र की लगभग 2 से 2.5 लाख आबादी की रोजमर्रा की जल आवश्यकताओं के साथ औद्योगिक इकाइयों के संचालन की निर्भरता भी प्रमुख जल स्रोत नायन डेम पर ही है। वर्तमान में नायन बांध क्रमांक 1 और 2 में कुल मिलाकर लगभग 235 एमसीएफटी पानी शेष है, जबकि इनसे प्रतिदिन करीब 5 एमसीएफटी पानी की निकासी हो रही है। इस स्थिति में उपलब्ध जल भंडार का विवेकपूर्ण उपयोग और…

Read More

शादी समारोह में वारदात रोकने के लिये पुलिस अलर्ट

उज्जैन। देवउठनी ग्यारस के साथ शादी-समारोह की धूम शुरू हो चुकी है।  खुशियों के आयोजन में चोरी की वारदातों को रोकने के लिये पुलिस भी अलर्ट हो गई है। सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और आयोजकों को सर्तकता के निर्देश जारी किये जा रहे है। पिछले कुछ सालों से शादी-समारोह के दौरान मैरिज गार्डन, होटलों में दुल्हा-दुल्हन को उपचार में मिलने वाले लिफाफे, आभूषण के बेग सहित कीमती सामान चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे है। देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हुये शादी-समारोह के साथ पुलिस भी…

Read More

हरि-हर मिलन में हिंगोट-रॉकेट चलाने वालों को हिदायत -महाकाल पुलिस ने सवारी मार्ग पर किया अलॉउसमेंट

उज्जैन। महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर तक आज रात हरि-हर मिलन का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो गया है। सवारी मार्ग पर हिंगोट-रॉकेट चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार रात पुलिस महाकाल मंदिर से गोपाल मंदिर मार्ग पर निकली और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की हिदायत जारी की। महाकाल मंदिर से आज रात बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर सृष्टि का भार सौंपने के लिये गोपाल मंदिर पहुंचेगें। हरि-हर मिलन का यह नजारा अद्भुत होगा। बाबा…

Read More

सांदीपनी आश्रम के पास हादसा, प्रेस फोटोग्राफर की मौत -तेजगति से दौड़ती ई रिक्शा ने मारी बाइक को टक्कर

उज्जैन। मंगलनाथ मार्ग सांदीपनी आश्रम के सामने शनिवार शाम सड़क हादसे में प्रेस फोटोग्राफर की मौत हो गई। तेजगति से दौड़ती ई रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। पुलिस ने रिक्शा जप्त कर चालक को हिरासत में लिया है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के सांदीपनी आश्रम के सामने शाम 5.30 बजे के लगभग तेजगति से दौड़ती ई रिक्शा क्रमांक एमपी 13 झेड ई 6350 ने बाइक पर सवार प्रेस फोटोग्राफर लखन परमार 54 साल निवासी भैरवगढ़ को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हे अस्पताल लाया…

Read More

-मोहननगर में रंजीश के चलते फोड़ी थी स्कार्पियों… पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले बदमाश का निकाला जुलूस

उज्जैन। पुरानी रंजीश में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और स्कार्पियों फोड़ने वाले कुख्यात गिरोह का एक बदमाश शनिवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसका क्षेत्र में जुलूस निकाला। बदमाश के 2 साथी पूर्व में पकड़े जा चुके थे, 2 फरार है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के मोहननगर में एक माह पहले कुख्यात गिरोह अनमोल गुर्जर और उसके तीन-चार साथियों ने दहशत फैलाते हुये पुरानी रंजीश में शिवम के घर पहुंच पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी थी और उसके पिता मदनलाल की स्कार्पियों में तोड़फोड़…

Read More

युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर ,कंगन चुराने वालों का नहीं मिला सुराग

उज्जैन। छोटी मायापुरी में रहने वाली बीना पिता रूपेश पंवार ने शनिवार को अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजनों ने हालत बिगड़ती देखी तो उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये भर्ती किया गया है। ड्युटी कम्पाउंडर की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। युवती और परिजनों के बयान के बाद जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने आ पायेगा। एक अन्य मामले में रीना पति अजय चौहान निवासी अहमदपुरा देवास का मायका हीरामिल की चाल में है।…

Read More

सिंहस्थ की तैयारियों के तहत रेलवे ने शनिवार सुबह माधव नगर रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

उज्जैन\ सिंहस्थ की तैयारियों के तहत रेलवे ने शनिवार सुबह माधव नगर रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास रेलवे की जमीन पर बने मजार, मस्जिद, शाही मकबरे और अन्य निर्माण जेसीबी से हटाए गए। कार्रवाई सुबह 5 बजे से 11 बजे तक चली। इसके लिए करीब 6 जेसीबी लगाई गई थीं।रेलवे के मुताबिक, करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन पर अतिक्रमण था। इसे खाली कराने के बाद यहां सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। हाईकोर्ट से स्टे खारिज…

Read More

शिप्रा को स्वच्छ बनाने संतों ने शुरू की प्रदक्षिणा यात्रा:रामघाट से रवाना हुए साधु-संत और श्रद्धालु; 24 को समापन, नदी में दीप नहीं डालने की अपील उज्जैन

उज्जैन \ मां शिप्रा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के संकल्प के साथ शनिवार सुबह रामघाट से संपूर्ण शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा शुरू हुई। त्रिशूल शिवगण वाहिनी के तत्वावधान में निकाली जा रही चार दिवसीय यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत, महामंडलेश्वर और श्रद्धालु शामिल हुए।ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी वर्चुअली जुड़े और यात्रा को आशीर्वाद दिया। यात्रा का समापन 24 नवंबर को रामघाट पर होगा।रामघाट पर शिप्रा पूजन और संतों के आशीर्वचन के बाद यात्रा रवाना हुई। पहला पड़ाव देवलघाट, ग्राम बोलासा में रहेगा।…

Read More