वंदे भारत ट्रेन पर पथराव…5 कोचों के कांच टूटे, CCTV में नजर आए संदिग्ध; केस दर्ज कर जांच शुरू की

उज्जैन।उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर गदा पुलिया के पास सोमवार शाम सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना में ट्रेन के कई कोचों की खिड़कियों के कांच टूट गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। वंदे भारत ट्रेन गदा पुलिया और नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही थी, तभी ट्रैक किनारे मौजूद कुछ युवकों ने ट्रेन पर अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव में ट्रेन के कोच C/6, C/7, C/8, C/9, E/1 और E/2 के विंडो और पिलर ग्लास क्षतिग्रस्त हो गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment