तराना।रुपए मांगने की बात पर पान की गुमटी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात 10:30 बजे पुराना पेट्रोल पंप पर स्थित पान की गुमटी पर हुई थी। मामले में प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी राहुल पिता दिनेश यादव निवासी तलाव की पाल की शिकायत पर आरोपी रितिक यादव पर हफ्ता वसूली सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।आरोपी रितिक ने फरियादी की पान की गुमटी पर गुटका एवं सिगरेट मांगे थे।इस पर फरियादी ने रुपए मांगे इसके बाद आरोपी द्वारा पान की गुमटी में तोड़फोड़ कर अब शब्द कहे। पुलिस द्वारा बुधवार को मामले में प्रकरण दर्ज लिया गया है आरोपी की तलाश की रही है।
रुपए मांगने पर पान की गुमटी में की तोड़फोड़ प्रकरण दर्ज