राहुल बोले- विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात:इसमें कोई भी आ सकता है; कार्यकर्ता बाराखंभा रोड पर जुटे

 दिल्ली।राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार से लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के ‘सुप्रीम कोर्ट तक’ मार्च के पहले राहुल ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को किला बना दिया गया है और ट्रेनें-बसें रोकी जा रही हैं। विपक्ष का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा। कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां बाराखंभा रोड पर जमा हो गए हैं। यहां से ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे। विपक्ष आज ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाएंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment