रामघाट पर हादसा टला:शिप्रा में डूब रहे यूपी के 2 श्रद्धालुओं को SDRFके जवानों ने बचाया

उज्जैन।उज्जैन के रामघाट पर गुरुवार सुबह शिप्रा नदी में स्नान के दौरान डूब रहे उत्तर प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवानों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से आए विनय (35), प्रभात (28) और हर्ष (24) महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद सुबह करीब 7 बजे रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान प्रभात गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में हर्ष भी गहरे पानी में फंस गए।जानकारी के मुताबिक हर्ष ने नदी में सुरक्षा के लिए लगाई गई फ्लोटिंग बॉल को पकड़ लिया, जिससे उन्हें कुछ देर तक सहारा मिल गया। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही रामघाट पर तैनात SDRF के जवान राजेंद्र डाबी और बनेसिंह तत्काल नदी में कूद पड़े।

SDRF के जवानों ने पहले प्रभात को सुरक्षित बाहर निकाला और इसके बाद हर्ष का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। दोनों श्रद्धालु  सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment